- Home
- Astrology
- Vaibhav Sooryavanshi Numerology: ‘बेबी बॉस’ वैभव सूर्यवंशी क्यों हैं इतने खास? न्यूमरोलॉजी में छिपा है इसका राज!
Vaibhav Sooryavanshi Numerology: ‘बेबी बॉस’ वैभव सूर्यवंशी क्यों हैं इतने खास? न्यूमरोलॉजी में छिपा है इसका राज!
Vaibhav Suryavanshi Numerology बेबी बॉस के नाम से मशहूर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सुर्खियों बटोर रहे हैं। इतनी कम उम्र में ही उनकी तुलना बड़े-बड़े क्रिकेटरों की जा रही है। वैभव के इस स्टारडम के पीछे उनकी डेट ऑफ बर्थ का भी खास हाथ है।

बहुत खास है वैभव सूर्यवंशी की बर्थ डेट
Vaibhav Suryavanshi Astrology: इन दिनों IPL 2026 में कईं खिलाड़ियों की चर्चा की जा रही है लेकिन इनमें सबसे आगे है बेबी बॉस के नाम से मशहूर वैभव सूर्यवंशी। मात्र 15 साल की उम्र में ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ छक्के जड़कर वैभव सूर्यवंशी रातों-रात सनसनी बन गए हैं। वैभव को युवराज सिंह ने खास टैलेंट बताया है। वैभव की इस सफलता के पीछे उनकी बर्थ डेट का भी खास हाथ है।
ये भी पढ़ें-
MI vs RR: 15 साल के लड़के ने की बुमराह की बोलती बंद, पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का, दिग्गज क्रिकेटर भी हुए फैन
अंक 9 है वैभव का लकी नंबर
वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को ताजपुर, जिला समस्तीपुर, मिथिला क्षेत्र, बिहार, भारत में हुआ था। डेट ऑफ बर्थ 27 होने से इनका लकी नंबर यानी मूलांक है 9, जो मंगल ग्रह को रिप्रेजेंट करता है। मंगल ग्रह के कारण ही कम उम्र में वैभव को इतना बड़ा स्टारडम मिला है। न्यूमरोलॉजी में मंगल को एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। मंगल से प्रभावित होने के कारण ही वैभव में कम उम्र में इतनी ज्यादा ऊर्जा देखने को मिलती है।
साहस और पराक्रम का प्रतीक भी है मंगल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देवताओं का सेनापति है जिसके चलते उसमें बहुत अधिक साहस है और वह पराक्रम का प्रतीक भी है। जो लोग मंगल के अंक 9 वाले होते हैं उनमें भी ये दोनों गुण देखने को मिलते हैं। ऐसे लोग अपने दम पर ही अपनी पहचान बनाते हैं। ये काफी मेहनती और जिद्दी भी होते हैं। जो बात एक बार ठान लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं। वैभव के नेचर में भी ये बातें देखने को मिलती हैं।
कूट-कूट कर भरा होता है कॉन्फिडेंस
अंक ज्योतिष के अनुसार जो लोग मंगल के अंक 9 वाले होते हैं, उनमें कॉन्फिडेंस कूट-कूट कर भरा होता है। ये बहुत ही स्पष्टवादी और महत्वाकांक्षी भी होते हैं। इनका नेचर एक निडर योद्धा के समान होता है। ये जिस भी फील्ड में हो, वहां अपना परचम लहराते हैं। इनके सामने कितना भी बड़ा योद्धा क्यों न हो, ये बैखोफ होकर अपने काम को अंजाम देते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।