Hindi

Vastu Tips for Study Room: कैसा हो स्टडी रूम? याद रखें ये 5 बातें

Hindi

कैसा होना चाहिए स्टडी रूम?

स्टडी रूम अगर वास्तु के अनुसार हो तो इसका पॉजिटिव इफेक्ट बच्चों पर होता है। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है और बुद्धि भी तेज होती है। जानें स्टडी रूम से जुड़े वास्तु टिप्स...

Image credits: Getty
Hindi

किस दिशा में हो स्टडी रूम?

वास्तु के अनुसार स्टडी रूम घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनवाना चाहिए। स्टडी रूम का दरवाजा हमेशा कोने से हटकर पूर्व, उत्तर-ईशान या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

स्टडी रूप में कैसा कलर करें?

वास्तु की मानें तो स्टडी रूम का रंग हल्का हरा या इससे मिलता-जुलता हो तो अच्छा है। डार्क रंग स्टडी रूम में नहीं होना चाहिए क्योंकि डार्क रंग निगेटिविटी फैलाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

स्टडी रूप में रखें भगवान की तस्वीर

स्टडी रूम में मां सरस्वती व भगवान श्रीगणेश की तस्वीर रखनी चाहिए। पढ़ाई करते समय बच्चे का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में रहना चाहिए। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

एज्युकेशन टॉवर रखें

स्टडी टेबल पर क्रिस्टल का एज्युकेशन टॉवर रखें, जिससे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। एज्युकेशन टॉवर एक फेंगशुई गैजेट है जो एकाग्रता बढ़ाता है।

Image credits: Getty
Hindi

बुक्स व सामान संभालकर रखें

स्टडी रूम में बुक्स कभी भी खुली या इधर-उधर नहीं रखें। इससे स्टडी रूम नेगेटिव एनर्जी फैलती है। स्टडी टेबल पर पर्याप्त लाइट होनी चाहिए, यहां अंधेरा होना ठीक नहीं माना जाता।

Image credits: Getty

Vastu Tips for Child Mobile Addiction: बच्चे को है मोबाइल की लत? साउथ-वेस्ट दिशा का ये ट्रिक बदल देगा सब

Vastu Dosh Upay: घर में हो वास्तुदोष तो इन 5 उपायों से करें दूर

Dustbin Vastu Tips: घर में कहां रखें डस्टबिन, इसका रंग कौन-सा हो?

Chakla Belan Vastu Tips: चकला-बेलन कब खरीदें और कब नहीं? जानिए शुभ दिन