- Home
- Astrology
- Horoscope
- Shani Vakri 2025: 138 दिन तक वक्री रहेगा शनि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा फटेहाल? जानें राशिफल से
Shani Vakri 2025: 138 दिन तक वक्री रहेगा शनि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा फटेहाल? जानें राशिफल से
Shani Vakri 2025: शनि ग्रह 13 जुलाई से वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

2025 में शनि कब से कब तक रहेगा वक्री?
Shani Vakri 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह हर ढाई साल में एक बार राशि बदलता है, साथ ही समय-समय पर ये वक्री और मार्गी भी होता है। वर्की का अर्थ है ग्रहों को उल्टी चाल से चलना। वर्तमान में शनि मीन राशि में सीधी चाल रहा है यानी मार्गी है। 13 जुलाई 2025 को शनि वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा। शनि की ये स्थिति 28 नवंबर तक रहेगी यानी पूरे 138 दिन तक। शनि की उल्टी चाल का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें शनि का वक्री होना किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ…
मेष राशि
शनि के वक्री होने से इस राशि वालों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है क्योंकि इन पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। अचानक बड़ी धन हानि या दुर्घटना होने की संभावना है। परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। संतान की ओर से मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए शनि का वक्री होना शुभ रहेगा। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें मिल सकती है। सेहत को लेकर अगर कोई परेशानी चल रही है तो उसमें भी आराम मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। संतान से सुख मिलेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए शनि का प्रभाव मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इन्हें बार-बार किसी काम में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। लव लाइफ ठीक रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी में थोड़ी परेशानी का अनुभव होगा वहीं बिजनेस में भी डाउन फॉल आ सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ से मामले सुलझ सकते हैं। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आने के योग बन रहे हैं। बिजनेस-नौकरी में के लिए समय पक्ष का रहेगा। इन्वेस्टमेंट से भी लाभ होने के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों की परेशानी अचानक बढ़ सकती है क्योंकि इस पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। ये जितना भी पैसा कमाएंगे, सब खर्च हो जाएगा। इनका बजट भी बिगड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण रहेगा।
तुला राशि
इस राशि के लोगों पर शनि के वक्री होने का कुछ ज्यादा असर नहीं होगा। इन्हें नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। वहीं बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। उधार दिए हुए पैसे मिल सकते हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग भी शनि के प्रभाव से अछूते रहेंगे। इन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी और न ही कोई फायदा। इनका जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। ये पैसा कमाएंगे तो सही लेकि खर्च भी उतना ही होगा। नौकरी में ट्रांसफर के योग इस समय बन सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील संभव है।
धनु राशि
इस राशि पर शनि की ढैय्या का असर है, जिसके चलते ये लोग भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो इनका पैसा डूब सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में काफी दौड़भाग होगी। वर्क प्लेस पर विवाद की स्थिति बनेगी। स्टूडेंट्स मेहनत तो पूरी करेंगे, लेकिन इन्हें इसका उचित फल नहीं मिलेगा।
मकर राशि
हाल ही में इस राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हुआ है, जिसके चलते इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी वहीं स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय ठीक-ठाक फल देने वाला रहेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से भी फायदा होगा।
कुंभ राशि
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण है। इसलिए इन्हें शनि के वक्री होने का ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। लेकिन फिर भी इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। छोटी सी लापरवही बड़ा नुकसान करवा सकती है। पैसों के मामले में कोई धोखा हो सकता है। किसी विवाद में फंस सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण है। इन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो ये किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं या इन्हें कोई गंभीर रोग हो सकता है। धन से जुड़े नुकसान होंगे। परिवार में क्लेश होंगे। कोर्ट का कोई फैसला आपके खिलाफ आ सकता है।