Weekly Horoscope 16 to 22 June 2025: जून 2025 का तीसरा सप्ताह 16 से 22 तारीख तक रहेगा। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से बना त्रिग्रही योग पूरे सप्ताह सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। 

Weekly Rashifal 3rd Week Of June 2025: जून 2025 के तीसरा सप्ताह 16 से 22 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में मिथुन राशि में सूर्य, बुध और गुरु एक ही राशि में रहेंगे, वहीं केतु और मंगल की युति सिंह राशि में बनी रहेगी। ग्रहों के ये संयोग सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। जानें आने वाले 7 दिन किस राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे? ये है साप्ताहिक राशिफल…

मेष साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह आपकी कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। इससे आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी झगड़ालू व्यक्ति से आप उलझ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह किए गए निवेश का फायदा आपको आने वाले दिनों में हो सकता है। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े लोगों से मुलाकात या सहयोग मिलने के योग भी बन रहे हैं। आप नौकरी में स्थानांतरण चाहते हैं, तो आपकी ये इच्छा भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह आफको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात आपके लिए यादगार साबित होगी। घर-परिवार के लोग अपनी समस्याएं आपके सामने रख सकते हैं और आप उनको निपटाने की कोशिश करेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा ही होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

अगर आप कहीं से लोन लेना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपका काम हो सकता है।आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, कई बार आप नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। नौकरी में आपकाो अपना काम किसी बोझ की तरह लग सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह घर और वर्क प्लेस दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।जीवनसाथी के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत भी ठीक-ठीक ही रहेगी। पुराने रोगों में भी आराम मिल सकता है। ओवर थिंकिंग करने से बचें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं। भाइयों से अपनत्व महसूस हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने से खुशी होगी। पुरानी परेशानियों का कोई समाधान मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह आफको मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर है, कोई बड़ा पद भी इन्हें मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ लोग अपने परिणाम से असंतुष्ट हो सकते हैं। नौकरी में जो जिम्मेदारी आपको मिली है उसमें सफलता मिलेगी। पिछले कई दिनों से जो मायूसी है, वो खत्म हो सकती है। खर्चे पर भी नियंत्रण रखें।

धनु साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ कम हो सकती हैं। किसी भी कागज पर साइन करने के पहले उसे चेक जरूर करें। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सप्ताह अच्छा बीतेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

ये सप्ताह व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। पहले किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हेल्थ से जुड़े जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां होने की संभावना है। लव लाइफ के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह रोमांस के क्षेत्र में आपको बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। किसी मामले को लेकर आप थोड़े ज्यादा उत्सुक भी हो सकते हैं। जल्दबाजी या हड़बड़ी में भी आप खुद का नुकसान करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। संतान सुख मिलेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। अगर आप किसी मामले में ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशान हो सकते हैं। कुछ नया करने के लिए डिसीजन नहीं ले पाएंगे। जोखिम भरे सौदे न करें तो ही अच्छा है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।