उज्जैन. 14 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा। दोपहर लगभग 1 बजे बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या में प्रवेश कर चुका है। शुक्रवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-