- Home
- Astrology
- Horoscope
- आज का राशिफल, 23 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): कौन-सी 4 राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी-होगी धन हानि?
आज का राशिफल, 23 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): कौन-सी 4 राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी-होगी धन हानि?
Unlucky Rashi of 23 May 2025: 23 मई, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। ये किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से नोंक-झोंक हो सकती है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, कन्या, धनु और कुंभ।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
23 मई 2025 का अनलकी राशिफल
Unlucky Rashi of 23 May 2025: 23 मई, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। इनके जीवन में तरह –तरह की परेशानियां बनी रहेंगी। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने की आदत इन्हें किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से नोंक-झोंक हो सकती है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, कन्या, धनु और कुंभ।
मेष राशिफल 23 मई 2025 (Aries Horoscope Today)
बेकार के कामों में मन लगेगा। आपकी सेविंग ख़त्म हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई राज की बात उजागर हो सकती है, जिससे मान-सम्मान में कमी संभव है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
कन्या राशिफल 23 मई 2025 (Virgo horoscope Today)
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में असंतोष रहेगा। नौकरी में साथ काम करने वालों से अनबन हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। लंबी यात्रा से बचे नही तो किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। धन हानि के योग बनेंगे।
धनु राशिफल 23 मई 2025 (Sagittarius Horoscope Today)
कुछ लोग आपकी हरकतों से नाराज हो सकते हैं। मेहनत और दौड़-भाग के कारण आप खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान की वजह से किसी से विवाद हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी समय ठीक नहीं है। कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है।
मीन राशिफल 23 मई 2025 (Pisces Horoscope Today)
आज आप वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज में मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन फायदा कम। आपके काम करने के तरीके को लेकर भी विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत ठीक नहीं रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।