- Home
- Astrology
- Horoscope
- अचला एकादशी पर रहेंगे 4 शुभ योग, 5 राशि वाले होंगे मालामाल-मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
अचला एकादशी पर रहेंगे 4 शुभ योग, 5 राशि वाले होंगे मालामाल-मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Achala Ekadashi 2025: इस बार 23 मई, शुक्रवार को अचला एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी इन्हें मिलेगा।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
कब है अचला एकादशी 2025?
23 मई, शुक्रवार को अचला एकादशी है। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योगों के प्रभाव से 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन 5 राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और साथ ही इन पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
मेष राशि अचला एकादशी 2025 राशिफल
इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कोई सुखद घटना इनके जीवन में घट सकती है। माता-पिता के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील और नौकरी में प्रमोशन संभव है। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
कर्क राशि अचला एकादशी 2025 राशिफल
इस राशि के लोगों को अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। जो लोग नया काम शुरू कर सकते हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें विजय मिलेगी। लव लाइफ ठीक रहेगी।
कन्या राशि अचला एकादशी 2025 राशिफल
23 मई का दिन इस राशि वालों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी ये दिन शुभ रहेगा। सेहत में काफी सुधार होगा।
तुला राशि अचला एकादशी 2025 राशिफल
इस राशि के लोगों की लाइफ पहले से काफी आसान हो सकती है। विवादों से छुटकारा मिलेगा। कोई बड़ा धन लाभ के योग भी इस दिन बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। किसी धार्मिक यात्रा परप जाने का योग बन सकता है।
कुंभ राशि अचला एकादशी 2025 राशिफल
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामले में लाभ होगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।