- Home
- Astrology
- Horoscope
- 23 मई 2025, Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल): कौन-सी 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय? पढ़ें Today Horoscope
23 मई 2025, Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल): कौन-सी 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय? पढ़ें Today Horoscope
Lucky Rashi of 23 May 2025: 23 मई, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। परेशानियां दूर हो सकती हैं। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। सेहत की परेशानियां दूर होंगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
23 मई 2025 का लकी राशिफल
Lucky Rashi of 23 May 2025: 23 मई, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार गुजरने वाला है। इनकी लाइफ के बहुत सारी परेशानियां अपने आप ही दूर हो सकती हैं। इस दिन ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। सेहत की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। ये हैं 23 मई की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन।
वृष राशिफल 23 मई 2025 (Taurus Horoscope Today)
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती दहै। भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। धन लाभ से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। कारोबार बढाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए समय शुभ है।
कर्क राशिफल 23 मई 2025 (Cancer Horoscope Today)
जॉब के लिए भी समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पुराने रोगों में थोड़ा आराम मिल सकता है। भूमि-भवन खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह राशिफल 23 मई 2025 (Leo Horoscope Today)
मामा और ननिहाल पक्ष में मांगलिक कार्य होंगे। आपके विशेष कार्यों के लिए मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में बड़ी योजनाओं पर काम होगा। इससे भविष्य में फायदे को योग बनेंगे। कोई लक्ष्य पूरा करने में दोस्तों से मदद मिल सकती हैं। लव लाइफ के लिए दिन शुभ है।
वृश्चिक राशिफल 23 मई 2025 (Aquarius Horoscope Today)
पुश्तैनी प्रॉपर्टी से फायदा होने के योग बन रहे हैं। माता की सेहत में पहले से काफी सुधार आ सकता है। बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में आपकी नई-नई योजनाएं मैनेजमेंट को पसंद आ सकती है और आपका प्रमोशन भी हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
कुंभ राशिफल 23 मई 2025 (Aquarius Horoscope Today)
इस राशि के लोगों का उत्साह और सम्मान बढ़ेगा। जॉब और बिजनेस के ख़ास काम समय पर निपट जाने से राहत की सांस लेंगे। दुश्मनों पर जीत मिलने से खुशी होगी। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलेंगे। मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।