सार

29 अप्रैल वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है। नौकरी, धन लाभ, यात्रा, व्यापार में सफलता, पारिवारिक सुख, और अच्छे स्वास्थ्य के योग हैं। कुछ राशियों के लिए नए रिश्ते और विवाह के भी संकेत हैं।

Lucky Rashi Today: 29 अप्रैल, मंगलवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके जीवन में कोई सुखद घटना घट सकती है। इनके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। अटके हुए कामों में गति आएगी। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। ये हैं 29 अप्रैल, मंगलवार की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ।

वृष वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। धन के मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग इन्वेस्टमेंट के बारे मे सोच रहे हैं, उनके लिए ये दिन बहुत उत्तम है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में साथी से बेहतर सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए रिश्ते और प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में बेहतर योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में भाग्य प्रबल रहने की संभावना है।

कर्क वालों को मिलेगी अच्छी खबर

इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जमीन के सौदे में बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आप सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। आप संपत्ति बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

कन्या वालों को मिलेगा लाइफ पार्टनर

इस राशि के कुंवारे लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। परिजनों के साथ समय बीताने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री से धन लाभ होगा। व्यापार के लिहाज से समय ठीक रहेगा। किसी तरह के बड़े सौदे के योग कम हैं लेकिन छोटे-छोटे लाभ आपको मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक बना रहेगा। प्रेम और सुरक्षा का भाव रिश्ते की गर्माहट को बरकरार रखेगा।

वृश्चिक वाले रहेंगे सुखी

इस राशि के लोगों को हर तरह के सुख आज मिल सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स को भी अपनी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। पुराने किसी रोग में राहत मिलेगी। इलाज जारी रखें। जीवनसाथी आपके प्रति काफी भावुक रह सकता है। कोई उपहार या ज्वेलरी साथी को देने का मन बनेगा। आपका दाम्पत्य हर तरह से तनाव मुक्त रह सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ वाले रहेंगे किस्मत वाले

इस राशि के लोग किस्मत वाले साबित होंगे क्योंकि आज इनके हर काम बिना किसी परेशानी के बनते चले जाएंगे। चल-अचल संपत्ति में बढ़ोत्तरी के योग हैं। नया वाहन या काम से संबंधित कोई नई मशीनरी खरीदने पर विचार हो सकता है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। जॉब में महिलाओं के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक यात्राओं में लाभ प्राप्त होगा। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। संतान से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।