सार

१, १०, १९, २८ तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक १ होता है, जो सूर्य से जुड़ा है। ये ज्ञानी, साहसी और क्रांतिकारी होते हैं, और अक्सर सरकारी अफसर बनते हैं।

किसी भी व्यक्ति के बारे में उसकी जन्मतिथि से जानने के लिए, जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक प्राप्त किया जाता है। यह अंक हर व्यक्ति के जीवन के कामकाज में अहम भूमिका निभाता है और सीधे तौर पर नौ ग्रहों से जुड़ा होता है। हमारी ज़िंदगी को चलाने वाले ये नौ ग्रह कुंडली में स्थित होते हैं। इनकी स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को हर तरफ से अच्छे फल मिलते हैं। आइए आज आपको कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 1 (अंक ज्योतिष)
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इन तारीखों को जोड़ने पर आखिरी उत्तर 1 ही आता है। आइए जानते हैं इन लोगों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में।

इनके पास ज्ञान का भंडार
मूलांक 1 सूर्य से संबंधित है, जो इन्हें बलशाली और ऊर्जावान बनाता है। ये बच्चे ज्ञान के भंडार होते हैं और पढ़ने-लिखने में बहुत तेज़ होते हैं। आगे चलकर इनका करियर भी बहुत अच्छा होता है।

क्रांतिकारी सोच वाले
इस अंक के लोगों की सोच बिल्कुल स्वतंत्र होती है। ये रूढ़िवादी सोच को मानने के बजाय अपनी अलग सोच के साथ आगे बढ़ना पसंद करते हैं। कह सकते हैं कि इनकी सोच क्रांतिकारी होती है और ये हमेशा कुछ अलग करने में विश्वास रखते हैं। ये वही करते हैं जो इन्हें पसंद होता है।

स्वभाव से साहसी
इस अंक के लोग बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। किसी भी काम के लिए ये दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। ये कभी भी रिस्क लेने से नहीं डरते और खतरों का सामना करना पसंद करते हैं।

बनते हैं सरकारी अफसर
इस अंक में जन्मे बच्चों का दिमाग बहुत तेज़ होता है। ये एक बार पढ़ने से ही कुछ भी याद रख लेते हैं। इनके प्रशासनिक अधिकारी या सरकारी अफसर बनने की संभावना बहुत ज़्यादा होती है। दरअसल, ये पढ़ने-लिखने में इतने तेज़ होते हैं कि ऊंची डिग्रियां हासिल कर लेते हैं, जिससे इनके सरकारी अफसर बनने के चांस बढ़ जाते हैं।