- Home
- Astrology
- Horoscope
- Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: 12 राशियों के लिए कैसी रहेगी आषाढ़ अमावस्या? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: 12 राशियों के लिए कैसी रहेगी आषाढ़ अमावस्या? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: 25 जून, बुधवार को आषाढ़ मास की अमावस्या रहेगी, इसे हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
25 जून 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: 25 जून 2025 को मेष राशि वाले लोगों को इनकम में इजाफा हो सकता है। वृषभ राशि वाले नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे इन्हें फायदा होगा। मिथुन राशि वालों को लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। कर्क राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…
मेष राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज इस राशि के लोगों की आय की स्थिति मजबूत रहेगी। वर्क प्लेस पर मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिजी शेड्यूल होने से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
नया बिजनेस शुरू किया है तो इसमें फायदा होगा। नौकरी में भी कोई बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। आज आपको रिश्ता निभाने में समझदारी दिखानी चाहिए नहीं तो लव लाइफ खराब हो सकती है। न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। मैनेजमेंट में सफल होंगे।
मिथुन राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपके वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी रहेगी, इसका वजह आपका क्रोध भी हो सकता है। मौसमी बीमारी जैसे सर्दी-खांसी से सावधान रहें। पिता के सहयोग से कोई कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। यात्रा पर जाना ठीक नहीं है, इसमें आपको कईं परेशानियां हो सकती हैं।
कर्क राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Kark Rashifal)
आज बिजनेस में किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।
सिंह राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Singh Rashifal)
नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, इसका फायदा कुछ समय बाद समझ में आएगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपको विचलित कर सकता है।स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। सुसराल में किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
कन्या राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
नौकरी-बिजनेस में फायदा होगा। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। आज आपको यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं। घर-परिवार को लेकर कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक विवाद होने के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज इस राशि के लोगों को धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेकिन आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी और कोई रिस्क वाला काम भी न करें तो बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। आज इन्हें निवेश से बचना चाहिए। अतिआत्मविश्वास इनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी आज मिल सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
मकर राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपको विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में ट्रांसफर का खतरा बना रहेगा। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी टेंशन थोड़ी कम होगी। आज आपको निवेश करने से बचना चाहिए।
कुंभ राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव बना रहेगा। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी हो सकती है। बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रिस्क वाले काम न करें।
मीन राशिफल 25 जून 2025 (Dainik Meen Rashifal)
आज लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। कोर्ट में अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान से सुख मिलने का योग है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।