Numerology: अंक शास्त्र के जरिए किसी भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर से जुड़ी खास बातें जानी जा सकती है। अंक शास्त्र में 3 ऐसी डेट्स के बारे में बताया गया है जिसमें यदि कोई व्यक्ति जन्म लेता है तो वह बहुत तेज दिमाग होता है।
Numerology Interesting Facts Related Mulank 3: अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसका दिमाग कम्प्यूटर से भी तेज चलता है यानी जो प्रखर बुद्धि का मालिक हो और चुटकी बजाते हैं बड़ी से बड़ी समस्या का हल कर देता हो तो उसकी इस खूबी के पीछे डेट ऑफ बर्थ भी एक कारण हो सकता है। न्यूमरोलॉजी में 4 ऐसी डेट्स के बारे में बताया गया है, जिसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति प्रखर बुद्धि का मालिक होता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये डेट्स…
किस मूलांक वाले लोग होते हैं तेज दिमाग?
न्यूमरोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है, क्योंकि इन सभी डेट्स को जोड़ने पर अंक 3 ही आता है। मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।
कैसा होता है मूलांक 3 वाले लोगों का नेचर और फ्यूचर?
1. अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वाले लोग प्रखर बुद्धि के मालिक होते हैं ये चुटकी बजाते ही हर समस्या का समाधान करते हैं।
2. मूलांक 3 वालों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा होती है जिसके चलते ये बिना सोचे-विचारे कोई काम नहीं करते और हमेशा धर्म के साथ चलते हैं।
3. इस मूलांक के लोग पढ़ाई-लिखाई में आगे होते हैं और जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां उच्च पद पर बैठते हैं।
4. कईं बार इस मूलांक के लोग धर्म या आध्यात्मिक गुरु भी बन जाते हैं। लाखों लोग इनके फॉलोअर होते हैं।
5. बचपन से ही इन्हें अच्छे-बुरे का ज्ञान होता है। ये किसी भी स्थित में किसी का अहित नहीं करते और दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
6. इन्हें धर्म-कर्म, पूजा-पाठ आदि का भी अच्छा ज्ञान होता है, जिसके चलते समाज में इनकी काफी इज्जत होती है।
7. इनके जीवन में पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहती है यानी ये लग्जीजिरस लाइफ तो नहीं जीते लेकिन इन्हें कभी आर्थिक तंगी भी नहीं होती।
8. ये जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
9. इनकी पत्नी सुंदर और गुणवान होती हैं, जिसके चलते इनकी लव लाइफ खुशहाल बनी रहती है।
10. इनकी संतान भी इनकी ही तरह धर्म-कर्म में रुचि रखने वाली और प्रखर बुद्धि वाली होती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।