Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: 12 जुलाई 2025 को सावन मास का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन कईं सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर सहित कईं शुभ योग बनेंगे, जिसका फायदा सभी राशि वालों को होगा। जानें किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 12 जुलाई 2025 का दिन?

Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: 12 जुलाई, शनिवार को मेष राशि वालों को नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वृष राशि वाले किसी विवाद में फंस सकते हैं। मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कर्क राशि वाले बिजनेस में बड़ी डील करने से बचें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज इनकी सेहत में सुधार होगा। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक होने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। बजट थोड़ा ऊपर-नीचे भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने में संदेह है।

वृषभ राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी विवाद में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच कोई बड़ी गलतफहमी हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आएंगी, जिससे इनकी टेंशन बढ़ जाएगी। ये लोग दूसरों के मामले से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। सेहत से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें।

मिथुन राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने से खुशी होगी। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। वर्क प्लेस पर साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सामाजिक स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। कानूनी मसलों से दूर रहने में भलाई है।

कर्क राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को पारिवारिक स्थिति थोड़ा परेशान कर सकती है। ये लोग बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती होने की संभावना बन रही है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा।

सिंह राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपको लाइफ पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा। जिम्मेदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी, नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। लेनदेन में सावधानी रखें।

कन्या राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य है लेकिन फिर भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। ऑफिस का काम समय पर निपटने से थोड़ा समय परिवार के साथ बिता पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

संतान को मनचाही सफलता मिलने से खुशी होगी। बिजनेस में भी कोई बड़ा सौदा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए मौसम के अनुकूल दिनचर्या का पालन करें।

धनु राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आज इनके दुश्मन अचानक सक्रिय हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर इनका मूड खराब हो सकता है। फालतू खर्चे आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकते हैं। दूसरों की बात में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं।

मकर राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के बेरोजगारों को आज मनचाहा रोजगार मिल सकता है। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा के योग भी बन सकते हैं। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग इस समय बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। उधार दिए हुए पैसे भी आज मिल सकते हैं।

मीन राशिफल 12 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को ऑफिस में कोई अनचाहा काम करना पड़ सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। पैसे की तंगी भी बनी रहेगी। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ना चाहते हुए भी किसी पैसा उधार लेने पड़ेंगे। रिस्क वाले काम करने से बचें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।