Numerology: अंक ज्योतिष में एक ऐसे मूलांक के बारे में भी बताया गया है, जिसके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और जिन लोगों का ये मूलांक होता है उनके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती।
Numerology Interesting Facts Related Mulank 6: अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी के अनुसार हमारा नेचर और आने वाले फ्यूचर कैसा होगा, ये काफी हद तक इस बात पर डिपेंड करता है कि हमारी डेट ऑफ बर्थ क्या है। डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर एक सिंगल नंबर निकाला जाता है जिसे मूलांक या लकी नंबर भी कहते हैं। इसी मूलांक के आधार पर भविष्य से जुड़ी प्रीडिक्शन की जाती है। अंक ज्योतिष में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है जिस पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ये मूलांक जिन भी लोगों का होता है, उन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती। आगे जानिए यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं…
इस मूलांक वाले लोग होते हैं बेहद लकी
न्यूमरोलॉजी के अनुसार अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो इस हिसाब से आपका मूलांक हुआ 6, जो शुक्र ग्रह से संबंधित है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही हमें जीवन के सभी सुख जैसे धन-दौलत, ऐशो-आराम व स्त्री सुख आदि मिलते हैं। इसलिए जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, उन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।
कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग?
1. जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, ऐसे लोग दिखने में बहुत ही स्मार्ट और अट्रेक्टिव होते हैं चाहे वो लड़का हो या लड़की।
2. लोगों को इम्प्रेस करना इन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है। ये जल्दी ही भीड़ में घुल-मिल जाते हैं।
3. इन्हें अपने जीवन में हर तरह का सुख मिलता है। कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती।
4. इनकी लव लाइफ भी बहुत शानदार होती है। शुक्र का प्रभाव होने से इनके कईं अफेयर हो सकते हैं।
5. ग्लैमर के क्षेत्र में इस मूलांक वाले लोग अपना करियर बनाते हैं जैसे- मॉडलिंग, सिनेमा आदि।
6. इनका पार्टनर भी बहुत सुंदर होता है, फैमिली लाइफ की बात की जाए तो इनके बच्चों का करियर भी काफी शानदार होता है।
7. इन्हें पिता से काफी संपत्ति मिलती है, साथ ही ससुराल पक्ष से भी सपोर्ट मिलता है।
8. इस मूलांक वाले लोग सफल बिजनेस भी हो सकते हैं, इनका विदेश आना-जाना लगा रहता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।