26 February 2026 Rahu Kaal: 26 फरवरी, गुरुवार से बुध ग्रह उल्टी चाल से चलेगा यानी वक्री हो जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। साथ ही मिथुन राशि में चंद्र और गुरु के साथ होने से गजकेसरी योग बनेगा। आगे जाने दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 26 फरवरी 2026, गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। आमलकी एकादशी व्रत के नियम इसी दिन की रात्रि से शुरू हो जाएंगे। गुरुवार को प्रीति, आयुष्मान, मृत्यु और काण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 26 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Budh Vakri: बुध की टेढ़ी चाल बिगाड़ेगी 3 राशि वालों का हाल, नौकर-बिजनेस में होगा नुकसान!

26 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को बुध ग्रह कुंभ राशि में ही मार्गी से वक्री हो जाएगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। इसके अलावा कुंभ राशि में मंगल, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र भी रहेंगे। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे ,जिससे गजकेसरी योग बनेगा। शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Panchgrahi Yog: कुंभ राशि में 5 ग्रह एक साथ, इन 4 राशि वालों की फूटेगी किस्मत!

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (26 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से कईं तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर यात्रा करना बहुत जरूही तो तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इससे आप समस्याओं से बचे रहेंगे।

राहुकाल 26 फरवरी 2026 टाइमिंग

26 फरवरी, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 05 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य या यात्रा न करें नहीं तो बाद में इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

26 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 6:24 PM
चन्द्रोदय - Feb 26 1:16 PM
चन्द्रास्त - Feb 27 3:35 AM

26 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 11:13 से दोपहर 12:39 तक
दोपहर 12:39 से 02:05 तक
दोपहर 02:05 से 03:32 तक
शाम 06:24 से 07:58 तक
शाम 07:58 से 09:31 PM

26 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:54 AM – 8:21 AM
कुलिक - 9:47 AM – 11:13 AM
दुर्मुहूर्त - 10:44 AM – 11:30 AM, 03:20 PM – 04:06 PM
वर्ज्यम् - 08:06 PM – 09:36 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।