आज का राशिफल। 26 फरवरी को गजलक्ष्मी योग से चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 26 फरवरी, गुरुवार को प्रीति, आयुष्मान, मृत्यु और काण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। मिथुन राशि में चंद्र और गुरु के साथ होने से गजकेसरी योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

26 फरवरी 2026 का राशिफल
26 February 2026 Ka Rashifal: 26 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों का दिन शुभ रहेगा, सेहत भी ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले संतान पर नजर रखें, निवेश सावधानी से करें। मिथुन राशि वालों को माता की चिंता सताएगी, दोस्तों से उपहार मिलेगा। कर्क राशि वाले का प्रमोशन संभव है, बिजनेस में फायदा होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri: बुध की टेढ़ी चाल बिगाड़ेगी 3 राशि वालों का हाल, नौकर-बिजनेस में होगा नुकसान!
मेष राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत से आपको बहुत प्रसन्नता मिलेगी। शेयर खरीदने-बेचने के लिए समय अच्छा है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Panchgrahi Yog: कुंभ राशि में 5 ग्रह एक साथ, इन 4 राशि वालों की फूटेगी किस्मत!
वृषभ राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग आज खुद को प्रतिद्वंद्वियों से कमतर महसूस करेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। प्रेमियों के बीच विवाद हो सकते हैं। निवेश में सावधानी रखें। बिजनेस से जुड़े कामों में सोच-समझकर फैसला लें। संतान पर नजर रखें।
मिथुन राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
पुराने दोस्तों से आपको कोई विशेष उपहार मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। आज हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें। दिन मिला-जुला रहेगा।
कर्क राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए यह समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है, प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है।
सिंह राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग आज निवेश करते समय सावधानी बरतें। छोटा-मोटा धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। जिम्मेदारियां बढेंग़ी लेकिन मेहनत से आप सबका दिल जीत लेंगे। बेकार के झगड़े से बचें। संतान से सुख मिलेगा।
कन्या राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। लगन और मेहनत के बावजूद सफलता में रुकावट आएगी। परिवार में तनाव होगा, मानसिक अशांति रहेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। पेटदर्द हो सकता है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें।
तुला राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
संतान की असफलता से निराशा हो सकते हैं। दुर्घटना से चोट लगने का योग है। परिवार में चला आ रहा संपत्ति विवाद समाप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं है। शेयर मार्केट वालों को लाभ होगा लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।
वृश्चिक राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से काफी शानदार रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय ठीक नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा संबंधी तैयारियों में शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो आगे जाकर लाभदायक साबित होगा। सेहत ठीक रहेगी।
धनु राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। विवाह संबंधी जो चर्चाएं चल रही हैं उन पर सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आएंगे। दोस्तों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ भी हो सकता है।
मकर राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें, नहीं तो नुकसान संभव है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं। धन का अपव्यय न करें। जीवनसाथी के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। प्रेमियों के लिए यह समय ठीक है। संतान पर नजर रखें।
कुंभ राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। फालतू खर्च करने से बचें। आर्थिक मामलों में ज्यादा संघर्ष करना होगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है, कोशिश करते रहे।
मीन राशिफल 26 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
भूमि से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे। कोई बहुत बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।