Youtube Photos -

100 Stories
Asianet Image

पिता मजदूर, बेटी ने Youtube में वीडियो देखकर की तैयारी, ऐसे क्रैक किया GATE का कठिन एग्जाम

Mar 25 2022, 10:20 AM IST

करियर डेस्क. जिन लोगों के हौंसले बुलंद होते हैं वो कभी हार नहीं मानते हैं। परिस्थिति कैसी भी हो वो उन्हें अपने अनुसार बना देते हैं। मध्यप्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली एक लड़की ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। रीवा जिले की रामकली कुशवाहा (ramkali kushwaha ) ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) को पास किया है। एग्जाम पास करना उनकी उपलब्धि है लेकिन जिन स्थितियों में उन्होंने पढ़ाई की और इस एग्जाम को पास किया वो किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है औऱ पिता घर चलाने के लिए मजदूरी करते हैं। रामकली चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी संघर्ष की कहानी सुनकर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm Shivraj Singh Chouhan) ने भी तारीफ की है। आइए जानते हैं रामकली ने कैसे हासिल की सफलता।

Asianet Image

YouTube देखकर 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, दर्दनाक है नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की कहानी

Oct 28 2021, 09:48 AM IST

केरल. आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म थ्री ईडियट्स (3 Idiots) का एक सीन है, जिसमें वीडियो कॉल (Video Call) के जरिए डिलीवरी कराई जाती है। जब बच्चा पैदा हो जाता है तो थिएटर में खूब तालियां बजती हैं। फिल्मी दुनिया (Bollywood) से अलग रियल लाईफ में इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 17 साल की लड़की ने YouTube वीडियो देखकर घर पर ही खुद की डिलीवरी की। एक बच्चे को जन्म दिया। मन में सवाल आ रहा होगा कि 17 साल की लड़की प्रेग्नेंट कैसे हो गई? प्रेग्नेंट हुई तो हॉस्पिटल क्यों नहीं गई? इन सभी सवालों के जवाब देते हैं। 21 साल के पड़ोसी ने कर दिया था प्रेग्नेंट, लड़की के माता-पिता को भनक तक नहीं लगी... 
 

Asianet Image

स्मार्टफोन में ऐसे डाउनलोड करें Youtube वीडियोज, लैपटॉप से बिलकुल अलग है तरीका

Feb 21 2021, 01:56 PM IST

टेक डेस्क: आज के समय में वीडियो प्लेटफॉर्म की धूम मची हुई है। चाहे फेसबुक हो या इंस्टाग्राम, हर जगह वीडियोज ही लोग देखना प्रेफर करते हैं। हालांकि, आज के समय में भी वीडियो के मामले में सबसे आगे यूट्यब ही है। इसपर आपको कोई भी वीडियो मिल जाएगा। कई बार कुछ वीडियोज देखते वक्त लगता है कि इसे सेव कर लें ताकि कभी ऑफलाइन में भी इसे देखा जा सके या  शेयर किया जा सके। लेकिन स्मार्टफोन से यूट्यूब वीडियो सेव करना कोई आसान काम नहीं है। कई लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। आज हम आपको मोबाइल के साथ ही साथ डेस्कटॉप या लैपटॉप पर यूट्यूब वीडियो सेव करने का तरीका बताने जा रहे हैं। 

Asianet Image

दिनभर YouTube देखता था 11 साल का बच्चा, अपने ही मां-बाप की खींची गंदी तस्वीर, फिर...

Jan 29 2021, 08:26 AM IST

हटके डेस्क: तकनीक के एडवांसमेंट के साथ कई चीजों में बदलाव आया है। पहले जहां लोगों को तकनीक का ज्यादा ज्ञान नहीं होता था वहीँ अब तो छोटे-छोटे बच्चे भी बड़ी आसानी से स्मार्टफोन्स चला लेते हैं। जबसे कोरोना का प्रकोप फैला है तबसे इन बच्चों के हाथ में ऑनलाइन क्लासेज की वजह से मोबाइल आ चुका है। लेकिन कहते हैं ना कि अगर किसी चीज से फायदा होता है तो उसके कुछ नुकसान भी हैं। गाजियाबाद में रहने वाले एक परिवार को क्या पता था कि ऑनलाइन क्लास के लिए उन्होंने अपने 11 साल के बच्चे के हाथ में जो मोबाइल थमाया है वो ही उसे शातिर अपराधी बना डालेगा। बच्चे ने यूट्यूब से हैकिंग सीख अपने ही माता-पिता के साथ रच डाली साजिश... 

Top Stories