Vidyut Jammwal Photos -

4 Stories

गोद में बेटी और दो-दो बैग लिए हैरान-परेशान दिखी Shilpa Shetty, बिखरे बाल और घर के कपड़ों में यहां आई नजर

Jan 24 2022, 04:09 PM IST
मुंबई. कोरोना के केस आए दिन बढ़ रहे हैं। एक बार फिर पैर पसार रही महामारी के कारण आमजनों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक का काम प्रभावित हो रहा है। कई फिल्मों की रिलीज डेट जहां आगे बढ़ा दी गई है वहीं, कुछ फिल्मों की शूटिंग को भी कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, कई सेलेब्स अपनी-अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा के साथ स्पॉट हुई। शिल्पा हैरान-परेशान बेटी को गोद में लिए जूहु में नजर आई। शिल्पा के अलावा कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर नजर आए। नीचे देखें डिफरेंट प्लेसेस पर स्पॉट हुए सेलेब्स की फोटोज...

होने वाले दामाद और बहू के साथ डिनर करने पहुंचे Suniel Shetty तो जीजा संग दिखा Tadap का हीरो, ये भी दिखे

Dec 05 2021, 03:13 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों जहां कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी के चर्चे हो रहे हैं वहीं, कई सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट को लेकर सीरियस दिख रहे हैं। सेलेब्स यां तो सिटी में या फिर शहर से बाहर जाकर अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। वहीं, कई ऐसे भी है तो लंच-डिनर डेट या फिर इवेंट्स और पार्टीज में शामिल होकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) फैमिली के साथ डिनर पर स्पॉट हुए। इस मौके पर उनके होने वाले दामाद यानी क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) भी उनके साथ थे। वहीं, होने वाली बहू यानी बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) भी उनके साथ नजर आई। आपको बता दें कि सुनील की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर के साथ रिसेशनशिप में हैं। नीचे देखें और कौन-कौन से सेलेब्स कहां-कहां नजर आए...