Varun dhawan Photos -

12 Stories
Asianet Image

Varun Dhawan की शादी को हुआ सालभर, पत्नी को गले लगाते आए नजर, दिखाई अपनी वेडिंग की अनसीन फोटोज

Jan 24 2022, 01:12 PM IST

मुंबई. वरुण धवन (Varun Dhawan) की शादी को एक साल पूरा हो गया है। उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ पिछले साल 24 जनवरी को शादी की थी। कपल की शादी काफी सीक्रेट थी। यहां तक इस शादी में इंडस्ट्री से भी बहुत कम लोगों की इन्वाइट किया गया था। कपल की शादी अलीबाग के आलीशान महल 'द मेंशन हाउस' में हुई थी। वरुण ने कुछ मिनट पहले ही अपनी शादी की पहली सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर ढेर सारी फोटोज शेयर की है। उनकी शादी की ये अनसीन फोटोज देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड है। वहीं, इंडस्ट्री के जुड़े वरुण के दोस्त उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी पर बधाई भी दे रहे हैं। सामने आई एक फोटो में वरुण पत्नी नताशा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। नीचे देखें वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की अनसीन फोटोज...

Asianet Image

Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स

Jan 13 2022, 10:58 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे, इस त्योहार को उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि में सिख और पंजाबी समुदाय के लोग खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं। इसे नई फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शाम को आग जलाई जाती है और आग में गेंहू की बालियों, तिल से बनी रेवड़ियां और मूंगफली डालकर पूजा की जाती है। वैसे आमजन की तरह बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इस त्योहार को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स है, जो शादी के बाद पहली बार लोहड़ी का त्योहार मना रहे हैं। नीचे देखें आखिर वो कौन से कपल है जो 7 फेरे लेने के बाद पहली बार मना रहे लोहड़ी पर्व...
 

Top Stories