Twitter Photos -

323 Stories
Asianet Image

अगर नहीं समझ आ रहे Twitter पर बदलाव, तो भारत में मौजूद हैं ये 5 बेहतरीन विकल्प

Nov 10 2022, 11:06 AM IST

टेक न्यूज. 5 best Twitter alternative social media platforms worth trying in India: Twitter के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी और इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इतने बदलाव कर दिए हैं कि कई यूजर्स ने इसे छोड़ दिया है और कई सारे इसे छोड़ने का मन बना रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस बदलाव का सबसे बड़ा कारण ट्विटर यूजर्स पर लगने वाले सब्सक्रिप्शन चार्जेस हैं। बहरहाल, अगर आप भी इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लगातार हो रहे बदलाव से नाखु्श होकर इसे छोड़ने का मन बना रहे हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस खबर में हम आपको बताएंगे देश में मौजूद 5 ऐसे ऑप्शंस के बारे में जहां आप ट्विटर वाला फील तो नहीं पर ट्विटर वाली फीलिंग जरूर पा सकते हैं। जिन 5 प्लेटफॉर्मस  के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं ये पांचों भारतीय हैं और काफी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं...

Asianet Image

क्या 'नफरत' को बढ़ावा दे रहा है एलन मस्क का Twitter!, गिगी हदीद समेत इन 5 सेलेब्स ने छोड़ा प्लेटफॉर्म

Nov 08 2022, 07:09 PM IST

टेक न्यूज. Gigi Hadid Deletes Twitter Account After Elon Musk Takeover: जब से दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने सोशल नेटवर्किंग साइट Twitter को टेकओवर किया है तभी से कई लोग उन्हें उनके फैसलों को लेकर Troll कर रहे हैं। ब्लू टिक यूजर्स से 8 डॉलर वसूलने से लेकर बड़े पैमाने पर देश और दुनिया के लोगों को नौकरी से निकालने तक, मस्क के कई ऐसे फैसले हैं जो चर्चा में रहे। कई लोग तो मस्क और ट्विटर के बीच हुई इस डील से इतने खफा हैं कि उन्होंने इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को छोड़ ही दिया है। इस लिस्ट में कई सेलेब्स भी शामिल हैं जिसमें सबसे पहला नाम मस्क की एक्स गर्लफ्रेंड Amber Heard का आता है। इस लिस्ट में उनके अलावा मॉडल Gigi Hadid से लेकर टीवी शो होस्ट Whoopi Goldberg तक के नाम शामिल हैं। जानिए उन लोगों के बारे में जिन्होंने मस्क द्वारा ट्विटर खरीदते ही इस प्लेटफॉर्म को छोड़ने का फैसला कर लिया...

Asianet Image

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क ने twitter तक खरीद लिया, पर उनकी lover'बू-बू' ने सबकुछ बेच डाला, देखिए क्या बिका

Oct 28 2022, 12:03 PM IST

वर्ल्ड न्यूज. दुनिया के नंबर-1 रईस एलन मस्क(World Top Billionaire Elon Musk) अकसर दुनियाभर के मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं। अभी उनकी धूम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म twitter खरीदने से मची हुई है। 13 अप्रैल को एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। बताया जाता है कि मस्क ने इस प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था। लेकिन तब यह डील होल्ड पर रख दी गई थी। इसके बाद 8 जुलाई को एलन मस्क ने यह डील कैंसल करने का फैसला किया। फिर अचानक से अक्टूबर की शुरुआत में मस्क ने फिर से डील करने की ठानी। एलन मस्क हर वो बड़ी चीज खरीदना चाहते हैं, जिस तक पहुंच पाना बड़े-बड़े धन्नासेठों के वश की बात नहीं। लेकिन दूसरी ओर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की आर्थिक हालत खस्ता है। नौबत यह है कि वे अपने love letters तक नीलाम कर चुकी हैं। एलन मस्क जब 1990 के दशक में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय(University of Pennsylvania) में पढ़ते थे, तब उन्हें नॉर्थ प्रोविडेंस की मूल निवासी जेनिफर ग्विन(Jennifer Gwynne) को डेट किया था। उनका रिश्ता 1995 में समाप्त हो गया था, लेकिन ग्वेने ने उनकी यादों को संजोया और हाल ही में उन्हें बोस्टन नीलामी घर के माध्यम से नीलामी के लिए रखा, जिसके परिणामस्वरूप $165, 000 मिले। पढ़िए पूरा मामला...


 

Asianet Image

Ajmer में मिलिए Twitter के नए CEO Parag Agarwal के पड़ोसियों से, कैसी जुड़ी हैं यादें, इन घरों में गुजरा बचपन

Dec 01 2021, 12:39 PM IST

अजमेर। ट्विटर (Twitter) के को-फाउंडर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पराग अग्रवाल ( Parag Agarwal) कंपनी के नए CEO बनाए गए। वे अब तक कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर थे। उन्होंने 10 साल पहले ट्विटर जॉइन किया था। 37 साल के पराग ने इसे सम्मान की बात बताया है। भारतीय मूल के पराग का जन्म राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) में हुआ है। उनके बचपन की कई यादें इस शहर से जुड़ी हैं। पराग के दादा-दादी सालों अजमेर में किराए के घर में रहे। आज पराग दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट्स में एक ट्विटर के सीईओ बने तो अजमेरवासी फूले नहीं समां पा रहे हैं। AsianetNews ने इनसे बातचीत की है। आईए जानते हैं क्या कहते हैं अजमेरवासी... कैसे जुड़ी हैं उनकी पराग के परिवार के साथ यादें....

Asianet Image

अजमेर के रहने वाले हैं Twitter के नए CEO Parag Agrawal, सालों छोटे से किराए के घर में रहे, जानें पूरा सफर

Nov 30 2021, 05:44 PM IST

अजमेर (राजस्थान). सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल पर इस वक्त  भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) की ही चर्चा हो रही है। क्योंकि उनको ट्विटर का नए सीईओ बनाया गया है। जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के सीटीओ (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) पराग को नया सीईओ चुना है। पराग को बधाई देने वालों का तांता लगा है, हर कोई गूगल पर उनके बारे में सर्च कर यही जानना चाहता है कि आखिर पराग अग्रवाल हैं कौन हैं और भारत में कहां के रहने वाले हैं। आइए बताते हैं आखिर कौन हैं  ट्विटर का नए सीईओ...
 

Asianet Image

PHOTOS: जब अचानक सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट साइट पर पहुंच गए PM मोदी; twitter पर पता है लोगों ने क्या पूछा?

Sep 27 2021, 07:41 AM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) रविवार अचानक रात करीब 8.45 बजे नए बन रहे संसद भवन सेंट्रल विस्टा (Central Vista) का निर्माण कार्य देखने जा पहुंचे। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई प्रधानमंत्री इस तरह किसी प्रोजेक्ट का मुआयना करने पहुंचा हो। पीएम मोदी करीब एक घंटे वहां रहे और इंजीनियरों से लेकर कंस्ट्रक्शन से जुड़े अन्य स्टाफ से बात की। मोदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें वे न सिर्फ ऊबड़-खाबड़ जमीन पर जाकर कंस्ट्रक्शन देखते नजर आए, बल्कि दिशा-निर्देश देते हुए भी दिखे। इन तस्वीरों के twitter पर आते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। 
 

Asianet Image

Taliban की तकलीफ, देखिए अफगानिस्तान से जाते-जाते अमेरिका क्या कबाड़ा करके गया है, twitter पर रोया दु:खड़ा

Sep 07 2021, 10:02 AM IST

काबुल. 30 अगस्त की आधी रात Afghanistan से 19 साल; 10 महीने और 10 दिन बाद अमेरिका का सैन्य अभियान समाप्त हो गया था। लेकिन अमेरिका जाते-जाते अफगानिस्तान में मौजूद अपने अनुपयोग सैन्य सामान को तहस-नहस करके गया था। ये तस्वीरें Talib Times ने अपने twitter पर पेज शेयर की हैं। इसमें कहा गया कि अमेरिका ने निकासी(evacuation) से पहले अपने बख्तरबंद वाहनों, कारों आदि सभी उपकरणों( equipment) को नष्ट कर दिया। बता दें कि Talib Times खुद को इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान(IEA) का ऑफिशियल पेज बताता है। यह तालिबान से जुड़ी खबरों और दूसरी जानकारियां शेयर करता है। कुछ दिन पहले इस पेज को सस्पेंड कर दिया गया था।

Asianet Image

पंजशीर के सैनिकों ने twitter पर किया एक चौंकाने वाला खुलासा, Talibani झूठे मुसलमान; फेक न्यूज चलवा रहे हैं

Sep 03 2021, 11:00 AM IST

काबुल. Afghanistan पर कब्जा जमा चुके Taliban को पंजशीर के सैनिकों ने झूठा मुसलमान बताया है। पंजशीर प्रांत के नाम से twitter पर बने एक पेज पर एक बड़ा खुलासा किया गया है। Panjshir_Province नाम से बने इस पेज पर एक पोस्ट की गई है, जिसमें कहा जा रहा है Taliban दावा करता है कि वो पंजशीर में घुस चुका है या मौजूद है, ये सब झूठ है। पेज पर लिखा गया-एक मुसलमान होने के नाते यह बहुत जरूरी है कि आप किसी भी चीज के बारे में झूठ न बोलें। आपने कई वीडियो और तस्वीरें देखी होंगी; जिसमें तालिबान ने दावा किया था कि वे #Panjshir में प्रवेश कर रहे हैं या वे पहले से ही पंजशीर में हैं। ये इतने बड़े झूठे, प्रचार और फर्जी खबरों से भरे हुए हैं।

Top Stories