Top 10 Photos -

224 Stories
Asianet Image

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

Dec 11 2022, 05:49 PM IST

जॉब डेस्क।  भारत महान विरासत वाला देश है। चाहे बात अद्भुत जगहों की हो, पर्व-त्योहारों की हो, भोजन की हो, संघर्ष की हो, संस्कृति विरासत की हो या फिर शानदार रूप से सफल उद्यमियों की। आज हम बात करेंगे भारत के टॉप-10 सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की, जो खुद को और अपनी कंपनी को ब्रांड बनाने में सफल रहे हैं। भारत में एशिया का सबसे धनी इंसान रहता है। इसके अलावा भी कई अमीर शख्स भारतीय ही हैं। दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक देश भारत ने अपने सफल, सम्मानित, बौद्धिक और जोशीले इंसानों को इस योग्य बनाया है। बता दें कि किसी भी इंसान के जीवन में उसकी जीत को ही विजय मानक के तौर पर गिना जाता है। आइए जानते हैं कौन हैं देश के वे Top 10 CEO, जिनकी चर्चा हर तरफ रहती है।

Asianet Image

FLOP अक्षय-सलमान ने दी सबसे ज्यादा 100 करोड़ी मूवी, TOP 10 में जानें कौन-कौन, चौंका देगा 1 नाम

Nov 29 2022, 09:56 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज वाले दिन से सिनेमाघरों में अपना दबदबा बना कर रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 7 दिन के अंदर 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली अजय की ये 13वीं फिल्म हैं। हालांकि, इस मामले में अजय अभी भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सलमान खान (Salman Khan) से पीछे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय-सलमान ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी है। आज आपको इस पैकेज में इंडस्ट्री के टॉप 10 स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी हैं, पढ़ें नीचे...

Asianet Image

KGF 2- Brahmastra के आगे इस मामले में ढेर हुई अजय देवगन की दृश्यम 2, फिर भी TOP 10 में शामिल

Nov 21 2022, 04:11 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) 18 नवंबर को रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है और इसने पहले वीकेंड करीब 64.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी किया है। इस आंकड़े के साथ दृश्यम 2 साल 2022 में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। लेकिन इसमें भी पेंज फंसा है और वह ये कि फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में छठें नबंर पर है। इस साल पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में अभी भी केजीएफ 2 टॉप पर है और दूसरे नंबर पर ब्रह्मास्त्र। अभी इनका कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। आज आपको इस पैकेज में इस साल की पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रह हैं कि किसने कितना बिजनेस किया, पढ़ें नीचे...

Asianet Image

10 इंडियन फिल्मों का बजट हिला देगा माथा, TOP पर इस FLOP हीरो की मूवी, जानें लिस्ट में और कौन-कौन

Nov 13 2022, 07:16 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. वैसे, तो इस साल बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्म का बुरा हाल रहा है। 3-4 फिल्मों को छोड़ दे तो कोई फिल्म भी कमाल नहीं दिखा। और यहीं वजह है कि इंडस्ट्री को करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। वहीं, दूसरी इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करें तो कई मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। इसी बीच अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं और सबसे ज्यादा लाइमलाइट में है साउथ स्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush)। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट चेंज की और साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस मूवी के VFX पर दोबारा काम किया जाएगा, जिसके लिए 100 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। आपको बता दें कि आदिपुरुष के बजट में और 100 करोड़ जुड़ने से इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है। आज आपको उन इंडियन फिल्मों के बारे बताने जा रहे हैं, जिनका बजट सबसे ज्यादा है, पढ़ें नीचे...

Asianet Image

24 हजार करोड़ कमाने वाली दुनिया की नंबर 1 फिल्म है ये, TOP 10 में एक भी इंडियन मूवी नहीं, पूरी लिस्ट

Nov 04 2022, 07:09 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. दुनियाभर में मौजूद फिल्म इंडस्ट्री की अपनी-अपनी पहचान और जगह है। हर इंडस्ट्री अपने स्टाइल में काम करती है, फिर चाहे वो बॉलीवुड, हॉलीवुड हो या फिर टॉलीवुड और कॉलीवुड। बॉलीवुड फिल्मों और उसके स्टार्स दुनियाभर में फेमस हैं। विदेशों में जहां हॉलीवुड फिल्मों का पसंद किया जाता है वहीं, बॉलीवुड फिल्मों के प्रेमी भी कम नहीं है। इसी तरह हॉलीवुड फिल्में भी हिंदी बेल्ट में काफी पॉपुलर हैं। आपको बता दें हॉलीवुड डायरेक्टर जैम्स कैमरून ( James Cameron) की फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर (Avatar The Way Of Water) इसी साल 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। 1900 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से मेकर्स को ढेर सारी उम्मीदें है और माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के साथ कई रिकॉर्ड्स बनाएंगी और तोड़ेंगी। आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट अवतार को दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म माना जाता है। आज आपको इस पैकेज में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, हालांकि, इस लिस्ट में एक भी इंडियन मूवी नहीं है, पढ़ें नीचे...

Top Stories