थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 5 दिनों में 303.25 करोड़ कमाकर, GOAT अब विजय की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है, इसने वारिसु को पीछे छोड़ दिया है।
थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मौके पर आपको विजय की दस सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें लियो सबसे कमाऊ मूवी है, जिसने 600 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।