Sridevi Photos -

18 Stories
Asianet Image

आखिर ऐसा क्या देख लिया था Janhvi Kapoor ने कि Sridevi से करने लगी थी नफरत, कह दिया था बुरी मां

Mar 06 2022, 08:31 AM IST

मुंबई. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) 25 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई हुआ था। यूं तो जाह्नवी ने कुछ ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने इन फिल्मों की बदौलत अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। आज की बात करें तो उनके हाथ में कुछ फिल्मों है, जो आने वाले समय में रिलीज होगी। जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) के काफी करीब थी। हालांकि, श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। वैसे, तो श्रीदेवी से जुड़े कई किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन आपको एक किस्सा उनका और बेटी जाह्नवी से जुड़ा बताने जा रहे हैं। ये किस्सा खुद श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था। नीचे पढ़ें आखिर जाह्नवी कपूर ने ऐसा क्या देख लिया था कि वे अपनी ही मां ने नफरत करने लगी थी और उन्हें बुरी मां बुलाने लगी थी...

Asianet Image

कम उम्र में भी जवान दिखना चाहती थी Sridevi, करवा डाली थी इतनी सर्जरी, एक वजह से बिगड़ गया था चेहरा

Feb 24 2022, 09:36 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी है। आपको बता दें कि 54 की उम्र में श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी, 2018 को दुबई की एक होटल के बाथटब में डूबने से हुई थी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी की ब्यूटी की बात करें तो वे बढ़ती उम्र के साथ भी बेहद खूबसूरत नजर आती थीं। कहा जाता है कि वे बढ़ती उम्र में भी वे खुद को जवान और खूबसूरत रखने की कोशिस करती थी। और इसके लिए वे कई नुस्खे अपनाती थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने इतनी ज्यादा सर्जरी करवाई थी, जिसकी वजह से इन्फेक्शन हो गया और उनकी मौत हो गई। नीचे पढ़ें श्रीदेवी की जिंदगी और उनकी खूबरसूरती से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Asianet Image

Boney Kapoor Birthday: जब Sridevi के कारण आपस में भिड़ गए थे दो भाई, Anil Kapoor ने उठाया था ये कदम

Nov 11 2021, 10:48 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले फिल्म प्रोडयूसर बोनी कपूर (Boney kapoor) 66 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 नवंबर 1955 को मेरठ में हुआ था। बता दें कि जब वे अपने परिवार के साथ मुंबई आए तो उनके पास रहने के लिए जगह तक नहीं थी। कहा जाता है कि वे अपने पेरेंट्स और भाई-बहन के साथ राज कपूर (Raj Kapoor) के गैराज में रहा करते थे। उन्होंने 1980 में फिल्म हम पांच बनाई लेकिन उन्हें पहचान सुपरहिट फिल्म मि. इंडिया (Mr. India) से मिली। बोनी के जन्मदिन के मौके पर आपको मि. इंडिया से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जो काफी चौंकाने वाला है। नीचे पढ़े आखिर बड़े भाई बोनी कपूर के साथ खराब हो गए थे अनिल कपूर के रिश्ते...

Asianet Image

Boney Kapoor Birthday: इस एक्टर की मां की जिंदगी Sridevi की वजह से हुई बर्बाद, चली गई थी सदमे में

Nov 11 2021, 10:00 AM IST

मुंबई. फिल्म डायरेक्टर और प्रोडयूसर बोनी कपूर (Boney kapoor) 66 साल के हो गए हैं। 11 नवंबर 1955 को मेरठ में जन्में बोनी कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। वे अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने श्रीदेवी (Sridevi) से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मां मोना शौरी को छोड़ दिया था। पति से मिली बेवफाई मोना बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। उन्होंने अकेले ही बच्चों की परवरिश की और आखिरकार कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई। नीचे पढ़े श्रीदेवी की अदाओं पर आखिर क्यों मर-मिटे थे बोनी कपूर और अपने ही हाथों बर्बाद किया था अपना घर...

Asianet Image

Boney Kapoor Birthday: Sridevi से शादी करना चाहते थे बोनी कपूर लेकिन मजबूरी में बंधवानी पड़ गई थी राखी

Nov 10 2021, 07:50 PM IST

मुंबई। श्रीदेवी (Sridevi) के पति और जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) के पापा बोनी कपूर (Boney kapoor)  66 साल के हो गए हैं। 11 नवंबर 1955 को मेरठ में पैदा हुए बोनी कपूर ने सबसे पहले 1980 में फिल्म 'हम पांच' प्रोड्यूस की थी। हालांकि, उन्हें पहचान मिस्टर इंडिया, रूप की रानी चोरों का राजा और जुदाई जैसी फिल्मों से मिली। बोनी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। श्रीदेवी के प्यार में पागल बोनी कपूर ने शादी करने के लिए कभी उनसे राखी तक बंधवा ली थी। जब दो बच्चों के पिता बोनी दे बैठे श्रीदेवी को दिल..

Asianet Image

दोनों बेटियों में बसती थी Sridevi की जान, PHOTOS में देखें मां-बेटी के कुछ खास और इमोशनल करने वाले पल

Aug 13 2021, 11:34 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) की आज यानी शुक्रवार को 58वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को  मीनाम्पत्ति,  तमिलनाडु में हुआ था। तमिल, तेगुलु, मलयाली, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। 2018 में दुबई की एक होटल में बाथटब में गिर जाने से उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत दुनियाभर में फैले उनके फैन्स के लिए किसी भयंकर हादसे से कम नहीं थी। बता दें कि उनकी दो बेटियां है जाह्नवी (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और दोनों के ही वो बेहद करीब थी। जाह्नवी ने मां को याद कर कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में नन्ही जाह्नवी मां की गोद में बैठकर खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही है। जाह्नवी ने फोटो शेयर कर लिखा- जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां मम्मी। मैं आपको बहुत मिस करती हूं। सबकुछ आपके लिए है, हमेशा, हर दिन। मैं आपसे प्यार करती हूं। नीचे देखें दोनों बेटियों के साथ श्रीदेवी की कुछ अनसीन फोटोज...
 

Asianet Image

जिस बेटी को स्क्रीन पर देखने Sridevi ने क्या कुछ नहीं किया, इस वजह से वही ख्वाहिश रह गई अधूरी

Mar 06 2021, 12:23 PM IST

मुंबई. श्रीदेवी (sridevi) की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor ) 24 साल की हो गई है। जाह्नवी का जन्म 6 मार्च, 1997 को मुंबई में हुआ था। 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं है लेकिन चंद फिल्मों में काम कर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। श्रीदेवी वैसे तो अपनी बेटी को फिल्मों में नहीं लाना चाहती थी क्योंकि जाह्नवी बचपन से काफी सेंसिटिव रही है और ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करती थी। इतना ही वे काफी इमोशनल भी है। लेकिन जब धड़क जैसी फिल्म का ऑफर आया तो श्रीदेवी ने बेटी का करियर एक्टिंग में बनाने की सोची। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने बेटी को एक्ट्रेस बनाने क्या कुछ नहीं किया। जाह्नवी को विदेश में पढ़ाया, डांस सीखाया, खुद एक्ट्रेस बनने के लिए ग्रूम किया। इतना सब कुछ करने के बाद भी वे अपनी बेटी की पहली ही फिल्म देखने से पहले इस दुनिया से चली गई। 

Asianet Image

Sridevi को पत्नी मान चुके शख्स ने नहीं की शादी, तेरहवीं की और सिर मुंडवाया..बरसी पर ऐसे दी श्रद्धांजलि

Feb 25 2021, 01:54 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की 24 फरवरी को तीसरी डेथ एनिवर्सरी थी। अभिनेत्री की असामयिक मौत से दुनिया भर में उनके लाखों फैन अभी भी नहीं उबर सके हैं। देश भर में ऐसे कई प्रशंसक हैं जिनको श्रीदेवी के जाने से गहरा झटका लगा है। लेकिन, मध्य प्रदेश के श्योपुर में रहने वाले ओमप्रकाश मेहरा सबसे हटकर जबरा फैन हैं। जो श्रीदेवी को ही अपनी पत्नी मानते हैं, जिन्होंने उनकी खातिर शादी तक नहीं की। ओमप्रकाश ने श्रीदेवी की बरसी पर अपने परिजनों और दोस्तों साथ मिलकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें कि एक्ट्रेस का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई की एक होटल के बाथटब में डूबने से हुआ था। 

Top Stories