• All
  • 17 NEWS
  • 6 PHOTOS
  • 1 VIDEO
  • 32 WEBSTORIESS
56 Stories
Asianet Image

Shatrughan Sinha Birthday:इस कमी के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को दामाद नहीं बनाना चाहती थी Sonakshi Sinha की नानी

Dec 08 2021, 07:22 PM IST

मुंबई। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) 76 साल के हो गए हैं। 9 दिसंबर, 1945 को पटना, बिहार में पैदा हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने 1969 में आई फिल्म 'प्यार ही प्यार' से डेब्यू किया था। अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके शत्रुघ्न सिन्हा अपनी फिल्मी जिंदगी से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। फिर चाहे सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की मां पूनम चांदीरमानी से उनकी शादी हो, या रीना राय (Reena Rai) से अफेयर। शत्रुघ्न सिन्हा ने जुलाई, 1980 में पूनम चांदीरमानी (Poonam Chandiramani) से शादी की। हालांकि, इस शादी से पहले सोनाक्षी की नानी यानी शत्रुघन सिन्हा की होने वाली सास ने एक कमी के चलते उनके साथ अपनी बेटी का रिश्ता करने से मना कर दिया था। सोनाक्षी की मां से पहली बार यहां मिले थे शत्रुघ्न सिन्हा..

Asianet Image

Sonakshi Sinha एक तलाकशुदा शख्स से करने जा रही हैं शादी, Salman Khan के घर से जुड़ा है उनका रिश्ता

Nov 27 2021, 05:15 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। कई जोड़े इस सीजन में सात फेरे ले चुके हैं तो कई इसकी तैयारी कर रहे हैं। जिसमें मोस्ट अवेटेड नाम विक्‍की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हैं। इस कड़ी में एक और फेमस चेहरा जुड़ने जा रहा है। वो चेहरा है 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा (Sonkshi Sinha) का। जी हां शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर बसाने की तैयारी करने लगी है। खबर है कि वो जल्द ही दुल्हन के लिबास में नजर आएंगी। शादी करने के बाद वो सलमान खान के घर की 'बहूरानी' बन जाएंगी। सोच रहे होंगे कि आखिरी अदाकारा सलमान के घर में किससे शादी करने जा रही हैं तो चलिए बताते हैं पूरी कहानी। 

Asianet Image

आखिर क्यों Sonakshi Sinha का मन है अशांत, शांति की तलाश में पहुंची गौतम बुद्ध के पास

Nov 16 2021, 07:12 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने दम पर ग्लैमर इंडस्ट्री में जगह बना रखी है। इंडस्ट्री में जहां जीरो फिगर की लड़कियां ज्यादा दिखाई देती हैं, वहां विद्या बालन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी ने इस मिथक को तोड़ दिया। बिना पतले हुए भी अपने अभिनय के बदौलत कैसे कामयाबी पाई जा सकती हैं उसकी बानगी सोनाक्षी सिन्हा है। अपनी पहली ही फिल्म 'दंबग' में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया कि फिर कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत ही नहीं पड़ी। 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब प्यार से लगता है' ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इन दिनों अभिनेत्री वेकेशन पर हैं। वो शांति की तलाश में गौतम बुद्ध की शरण में पहुंची हैं। यहां से वो अपने फैंस से जुड़ने के लिए लगातार फोटोज पोस्ट कर रही हैं।

Asianet Image

Sonakshi Sinha ने घर में रहकर किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन, पतली कमर देख शॉक्ड सभी, कभी था 90 kg वेट

Apr 22 2021, 05:09 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसी बीच आमजनों की तरह ही ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स घर से ही काम कर रहे हैं तो कुछ वर्कआउट भी कर रहे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की कुछ फोटोज सामने आई है जिसमें उनका का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। उनको देखकर फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी शॉक्ड रह गए हैं। दरअसल, सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है। एक फोटो में वे अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखा रही है तो दूसरी में साइकिंग करती नजर आ रही है। उन्होंने फोटो पर लिखा- जब आपके लिए #WFH का मतलब हो वर्कआउट फ्रॉम होम। उनके फोटोज ज्यादा फैन्स और सेलेब्स ने आग लगाने वाली इमोजी के द्वारा कमेंट किया है। 

Top Stories