Salman Khan Photos -

337 Stories

एक बार में 30-35 रोटियां खा जाते थे सलमान खान, सुपरस्टार ने खुद किए चौंकाने वाले खुलासे

Dec 25 2022, 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक सलमान खान (Salman Khan) 57 साल के होने जा रहे हैं। 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे सलमान अपने पिता सलीम खान (Salim Khan)से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान ने पिता की सैलरी आग के हवाले कर दी थी। इतना ही नहीं, आज की तारीख में सबसे फिट एक्टर्स में शामिल सलमान का एक किस्सा यह भी है कि वे एक वक्त 30-35 रोटी एक ही बैठक में खा जाते थे। खुद सलमान खान ने यह खुलासा अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस' पर किया है। आइए आपको बताते हैं सलमान खान ने क्या कुछ कहा...

Year Ender 2022 : सलमान खान की जान के पीछे पड़े दुश्मन, देखें सुल्तान के लिए कैसा रहा साल 2022

एंटरटेनमेंट डेस्क, Lawrence Bishnoi gang threatens to kill Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का दो दिनों बाद बर्थडे है। उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में हुआ था । 2022 की बात करें तो वीर स्टार की इस साल चिंरजीवी के लीड रोल वाली गॉड फादर रिलीज हुई, इसमें सलमान खान का कैमियो रोल था, ये मूवी बमुश्किल अपनी लागत वसूल पाई है। वहीं सुल्तान को इस साल जान से मारने की धमकी भी मिली है, सिध्दू मूसेवाला को मौत के घाट उतारने वाले गिरोह ने सलमान को मारने के लिए पूरी फील्डिंग जमा ली थी,हालांकि वे अपने प्लान में कामयाब नहीं हो सके, देखें सलमान की लिए कैसा रहा ये साल...

जानिए अब कहां हैं सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली 12 एक्ट्रेस, एक 26 साल से है गुमनाम

Dec 18 2022, 07:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की हमशक्ल मानी जाने वाली स्नेहा उलाल (Sneha Ullal) 35 साल की हो गई हैं। 18 दिसंबर 1987 को मस्कट, ओमान में जन्मी स्नेहा ने 2005 में सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म 'लकी नो टाइम फॉर लव' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और ऐश्वर्या से अपनी शक्ल मिलने की वजह से उन्होंने ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। आज भी उनकी पहचान ऐश्वर्या की हमशक्ल के रूप में ही है। क्योंकि पर्दे पर ना तो उनकी पहली फिल्म चल पाई और ना ही आगे कोई हिट दे पाईं। वैसे स्नेहा के अलावा ऐसी 11 और एक्ट्रेस हैं, जिनका डेब्यू सलमान खान की फिल्म से हुआ। आइए आपको बताते हैं अब वे क्या कर रही हैं...

सलमान खान ने दीं सबसे ज्यादा 200 करोड़ कमाने वाली फ़िल्में, जानिए टॉप 10 में अजय, SRK जैसे स्टार्स का हाल

Dec 12 2022, 02:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। ऐसा अजय के साथ तीसरी बार हुआ है, जब उनकी किसी बॉलीवुड फिल्म ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिर भी वे टॉप पॉजिशन पर पहुंचने से दो कदम दूर हैं। जी हां, अजय देवगन सबसे ज्यादा 200 करोड़ी फ़िल्में देने वाले तीसरे अभिनेता हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर सलमान खान (Salman Khan) हैं और दूसरे स्थान पर आमिर खान (Aamir Khan) का कब्जा है। आइए आपको बताते हैं उन 10 स्टार्स के बारे में, जिन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 200 करोड़ी फ़िल्में दी हैं। देखें स्लाइड्स...

बॉलीवुड की 13 फ़िल्में, जो पाकिस्तान ने नहीं होने दीं रिलीज, वजह ऐसी कि हंस पड़ेंगे आप

Dec 07 2022, 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) पर पाकिस्तान के खिलाफ चीजें दिखाए जाने का आरोप लगा है। हाल ही में जब अक्षय सऊदी अरब में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Red Sea International Film Festival) में पहुंचे तो एक इंटरेक्शन के दौरान एक शख्स ने खुद को पाकिस्तानी बताया और दावा किया कि उनकी फिल्म में कुछ चीजें पाकिस्तान के विरुद्ध थीं। हालांकि, अक्षय न यह कहकर बात ख़त्म कर दी कि वह एक फिल्म है और उसे उसी हिसाब से देखा जाना चाहिए। वैसे पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को हमेशा मुश्किल का सामना करना पड़ा है। कई फ़िल्में ऐसी हैं, जिन्हें वहां रिलीज नहीं किया गया। खास बात यह है कि इनमें से कुछ में तो पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द भी नहीं था। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 13 फिल्मों के बारे में, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक भी शब्द ना होने के बावजूद बैन का सामना करना पड़ा...

सलमान खान का शो कभी नहीं करना चाहते ये 10 सेलेब्स, सभी ने खुलकर बताई वजह

Dec 04 2022, 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'शार्क टैंक इंडिया' (Shark Tank India) के जज रहे अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) का मिला था। हालांकि, उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह दावा भी किया वे कभी इस शो में जाना पसंद नहीं करेंगे, क्योंकि इस शो में ऐसे लोग जाते हैं, जो असफल हो गए हों। उनके मुताबिक़, सफल लोग इस शो में जाना पसंद नहीं करते। वैसे अशनीर ग्रोवर के अलावा भी कई सेलेब्स हैं, जो सलमान खान (Salman Khan) के शो का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहते। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 10 सेलेब्स के बारे में...

सलमान की तरह एक्टर नहीं बन पाए सलीम खान, एक्टिंग के बाद राइटर बनने का लिया फैसला, घर में हर मज़हब के मेंबर

एंटरटेनमेंट डेस्क । सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) का आज जन्मदिन है। 24 नवंबर, 1935 को इंदौर में जन्मे सलीम खान 87 वर्ष के हो गए हैं। बॉलीवुड में बीते कई दशकों से खान फैमिली दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं हैं। वहीं सलीम के परिवार में न्यू जनरेशन के सुपरस्टार सलमान खान मौजूद हैं। वे इस इंडस्ट्री के बेताज़ बादशाह हैं। वहीं सलीम खान ने भी बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वे कभी लीड हीरो नहीं बन पाए,देखें किस तरह वे एक्टिंग से राइटिंग के प्रोफेशन में आ गए....

जूही चावला ठुकराई थी सलमान खान की फिल्म, ये 7 एक्ट्रेस भी नहीं हुईं इन एक्टर्स संग काम को तैयार

Nov 13 2022, 02:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला(Juhi Chawla) 55 साल की हो गई हैं। 13 नवम्बर 1967 को अम्बाला, हरियाणा में जन्मी जूहीई चावला 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था और 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा था और उन्हें पहचान 1988 में आई 'क़यामत से क़यामत तक' से मिली थी। तब से अब तक जूही चावला आमिर खान (Aamir Khan), शाहरुख़ खान (Shah Rukh khan), अनिल कपूर (Anil Kapoor), अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) समेत केई स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ फुल फ्लैश हीरोइन के तौर पर उनकी कोई फिल्म नहीं आई। वैसे बॉलीवुड में ऐसे और भी कई कपल हैं, जिन्होंने अब तक कभी स्क्रीन साझा (स्पेशल अपीयरेंस को छोड़कर) नहीं की है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 8 कपल के बारे में...

सलमान खान के बगैर सिर्फ एक फिल्म में इज्जत बचा पाए सूरज बड़जात्या, 1 तो ऐसी पिटी कि 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई

Nov 12 2022, 07:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह उनके निर्देशन में बनी 7वीं और उनकी लिखी 8वीं फिल्म है। सलमान खान (Salman Khan) के बिना उनकी यह चौथी फिल्म है। सूरज बड़जात्या ने जब-जब सलमान खान के साथ काम किया है, तब-तब उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिसपर हिट हुई है। लेकिन तीन बार वे सलमान खान को छोड़कर अन्य एक्टर्स पर दांव लगा चुके है और इनमें से सिर्फ एक में उन्हें सफलता मिली थी, जबकि दो बार बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का बेहद बुरा हाल रहा था। आइए आपको बताते हैं सूरज बड़जात्या के अब तक के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में...

Doctor G से Goodbye तक, ये 7 फिल्में और वेब सीरीज Oct 2022 में हो रहीं रिलीज़

Oct 03 2022, 07:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Doctor G to Goodbye these 7 movies and web series are releasing this October : 2022 का अक्टूबर महीना शुरू हो गया है, धीरे-धीरे ये साल भी खत्म होने की कगार पर आ रहा है। वहीं बाकि बचे तीन महीने भी काफी रोमांचक होने वाले हैं। इस महीने कई फिल्मों, वेब सीरीज रिलीज़ होने जा रहीं हैं। अक्टूबर महीना फिल्म और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए सबसे बेहतरीन महीनों में से एक हो सकता है, इसमें कई फिल्में और सीरीज़ स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार की राम सेतु से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की थैंक गॉड तक, कई शो की रिलीज अक्टूबर के लाइनअप में हैं। वहीं यदि आप सोच रहे हैं कि क्या देखना है, तो यहां अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई सभी फिल्मों और वेब सीरीज़ की एक लिस्ट मौजूद है, देखें आप क्या देखना चाहते हैं....