Salim khan Photos -

12 Stories

सलमान खान से पहले इन सितारों को भी मिल चुकी है धमकी, इस प्रोड्यूसर को गोलियों से कर दिया था छलनी

Jun 06 2022, 05:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim khan) को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (sidhu moose wala) के हत्या के कुछ दिन बाद एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सलमान खान को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। बॉलीवुड में भाई जान के अलावा कई सेलिब्रिटी हैं जिन्हें धमकी भरे कॉल या लेटर आ चुके हैं। एक निर्माता प्रोड्यूसर को तो सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया गया था। आइए जानते हैं अब तक कौन-कौन से सितारों को धमकी दी जा चुकी है...

तुझे क्या लगता है तू हीरो बनेगा.. जब आधी रात को Salman Khan के कमरे में जाकर इस शख्स ने किया था सवाल

Nov 26 2021, 03:19 PM IST
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) की फिलम अंतिम द फाइनल ट्रूथ (Antim The Final Truth) आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म में पहली बार सलमान अपने बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। आज सलमान की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां तक पहुंचने में उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा और लोगों के ताने सुनने पड़े। अपने स्ट्रगल दिनों में काफी पापड़ बेलने पड़े हैं। इतना ही नहीं दूसरों के अलावा उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) भी उन्हें ताना मारते थे कि तुम हीरो कैसे बन सकते हो। इस बात का खुलासा खुद सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। नीचे पढ़ें आखिर क्यों सलीम खान ने बेटे सलमान खान को कही थी इतनी बड़ी बात...

Javed Akhtar Birthday: आखिर क्यों टूटी थी Salman Khan के पापा संग जोड़ी, साथ लिखी थी 23 हिट फिल्में

Jan 17 2022, 09:26 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) 77 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1945 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता मशहूर शायर जान निसार अख्तर थे और उनकी मां सफिया अख्तर लेखिका और गायिका थी। काफी छोटी उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था और इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले जावेद अख्तर ने अपनी पढ़ाई मप्र और लखनऊ में की। उनका बॉलीवुड सफर आसान नहीं था। उन्होंने इंडस्ट्री में नाम कमाने काफी संघर्ष किया। फिल्मों में करियर बनाने जावेद जब मुंबई आए तो उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। तो कमाल अमरोही के स्टूडियो में उन्हें ठिकाना मिला था। फिल्म जगत में उन्हें काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। काफी हाथ-पैर मारने के बाद जावेद को फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम मिला था। नीचे पढ़े सलीम-जावेद के नाम से फेमस इस जोड़ी आखिर किस की नजर लग गई और दोनों अलग हो गए...

Salim Khan Birthday: कुछ ऐसी है Salman Khan के पापा की फैमिली, हर मजहब के लोग हैं परिवार का हिस्सा

Nov 23 2021, 04:11 PM IST
मुंबई. जानेमाने लेखक और सलमान खान (Salman Khan) के पापा सलीम खान (Salim Khan) 86 साल के हो गए हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर,1935 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलमान अपने पिता के बेहद करीब है। हालांकि वे आज भी अपने पिता से डरते हैं और बगैर उनकी सहमति के कोई काम नहीं करते। सलीम खान ने बतौर एक्टर तीसरी मंजिल और सरहदी लुटेरा, दीवाना, वफादार जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर होती है।खान ने 2 शादियां की हैं। उनका परिवार 3 बेटे, दो बेटियां और 7 नाती-पोते से भरापूर है। उनके दो दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलीम खान के परिवार ने हर मजहब के मेंबर है। हिंदू, सिख, ईसाई सभी उनकी फैमिली का हिस्सा है। नीचे पढ़े सलीम खान के फैमिली मेंबर्स के बारे में...

Helan Birthday : इस कैबरे डांसर के कारण Salman Khan के घर में मचा हंगामा, होश खो बैठे थे मां-भाई

Nov 21 2021, 08:53 AM IST
मुंबई. पिया तू अब तो आ जा.., ये मेरा दिल यार का दीवाना.., ओ..मुंगड़ा मुंगड़ा.. जैसे गानों को सुनकर या देखकर बस एक नाम याद आता है और वो नाम है हेलन (Helan)। 60 और 70 के दशक की कैबरे डांसर हेलन 83 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 21 नवंबर, 1938 को यांगून, म्यानमार (बर्मा) में हुआ था। बॉलीवुड की करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हेलन को कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से लेकर इतना लंबा सफर तय करने के पीछे तक हेलन का संघर्ष रहा है। इतना ही नहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) की दूसरी पत्नी बनी हेलन की वजह से खान परिवार में हंगामा मच गया था। नीचे पढ़े घर में आई सौतन को देख कैसा था सलमान खान की मां सलमा खान और उनके भाईयों का हाल...