Russia ukraine war Photos -

619 Stories

रूस-यूक्रेन तनाव: यह अच्छी सुबह नहीं है; 2014 में रूसी समर्थकों ने मेरे घर पर कब्जा किया था, अब फिर हमला किया

Feb 23 2022, 11:29 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. युद्ध की ओर बढ़ते रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) की ये तस्वीरें twitter से ली गई हैं। तीसरे विश्व युद्ध(third world war) के मुहाने पर खड़ी दुनिया में आम नागरिकों को कुछ समझ नहीं आ रहा है। इनमें कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो युद्ध को लेकर अपने-अपने देश की तरफदारी कर रहे हैं। यानी कोई रूस को इस संकट के लिए दोषी ठहरा रहा है, तो कोई अमेरिका को। रूसी सेना ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेर रखा है। युद्ध टालने के लिए रूस पर दवाब बनाने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने रूस पर प्रतिबंध का ऐलान किया है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों (लुहांस्क और डोनेट्स्क) को आजाद देश घोषित कर दिया है। इधर, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन(Australian PM Scott Morrison) ने आशंका जताई है कि रूस किसी भी क्षण यूक्रेन पर हमला कर सकता है। देखें संकट के बीच twitter पर शेयर कुछ तस्वीरें...