Russia ukraine war Photos -

619 Stories

रूस-यूक्रेन युद्ध: हमलों के बाद ऐसा खौफनाक दिखने लगा सुंदर देश; अफगानिस्तान से बुरे हालात, देखें 10 तस्वीरें

Feb 28 2022, 11:29 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच छिड़े युद्ध का 28 फरवरी को पांचवां दिन है। इस जंग में यूक्रेन से लाखों लोग पलायन कर चुके हैं। यूक्रेन का दावा है कि इस लड़ाई में उसके 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 14 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, यह भी दावा किया गया कि यूक्रेन ने रूसी सेना के 4300 से अधिक सैनिकों को मार गिराया। यूक्रेन के मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 86 हजार हो गई है। यहां हालात अफगानिस्तान युद्ध से बुरी हो चली है। बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। रूस के खिलाफ दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। देखें कुछ तस्वीरें...

माइनस 4 डिग्री में यूक्रेन से पैदल निकले छात्र, MP की बेटी ने बयां किया दर्द..बस जिंदा बच जाएं..देखिए तस्वीरें

Feb 27 2022, 09:19 AM IST
उज्जैन (मध्य प्रदेश). रूस लगातार युक्रेन में चारों तरफ से तबाही मचा रहा है। मौत के डर के चलते लोग युक्रेन के नागरिक अपना देश छोड़कर दूसरे देश की पनाह लेने लगे हैं। हमले के तीन होने के बाद भी यूक्रेन में फंसे हजारों की संख्या में इंडियन स्टूडेंट्स की हिम्मत जवाब देने लगी है। हालांकि भारत सरकार उनको निकालने की कोशिश कर रही है, फिर कई ऐसे छात्र हैं जिनको अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। ऐसे में जब उनको कहीं से सफलता नहीं मिली तो मध्यप्रदेश के करीब 20 स्टूडेंट यूक्रेन से पोलैंड के लिए पैदल ही निकल पड़े।

यूक्रेन से लौटे छात्रों ने उतरते ही चूमी जमीं..लगाए भारत माता के नारे, फ्लाइट में तिरंगा थामे फहराते आए नजर

Feb 27 2022, 08:25 AM IST
नई दिल्ली. रूस (russia)लगातार युक्रेन (Ukraine) में बमबारी से हर तरफ तबाही मचा रहा है। डर के चलते लोग अपने देश को छोड़कर भाग रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन हमले के तीसरे दिन वहां फंसे 250 भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया के रास्ते एयर इंडिया (Air India) की दूसरी फ्लाइट दिल्ली पहुंची। तो नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiradittya Scindhia) ने सभी स्टूडेंट का शानदार स्वागत किया। हर एक छात्र को एयरपोर्ट पर उनको गुलाब का फूल देकर वेलकम किया। इस दौरान तड़के सिंधिया के साथ हवाई हड्डे पर विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद थे। तस्वीरें में देखिए कैसे वतन वापसी पर स्टूडेंटस ने लगाए भारत माता के नारे

रूस के हमले से यूक्रेन में मची भारी तबाही, खंडहर बनीं इमारतें, देखें 10 खौफनाक तस्वीरें

Feb 26 2022, 03:35 PM IST
कीव। यूक्रेन पर रूस का हमला (Russia Ukraine War) तीसरे दिन जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया गया है, जिससे कई रिहायशी इमारतों को नुकसान हुआ है। इमारतें खंडहर बन गईं हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। कीव में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच घमासान लड़ाई चल रही है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमले किए हैं। इन मिसाइलों को समुद्र में स्थित युद्धपोत और लड़ाकू विमानों से दागा गया। देखें तस्वीरें...

Ukraine में फंसी इस एक्ट्रेस की फैमिली, 3 दिनों से लगातार हो रही बमबारी को लेकर सहमी, कहा- उन्हें कुछ हुआ तो..

Feb 26 2022, 12:12 PM IST
मुंबई/कीव। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) में पिछले तीन दिनों से भीषण जंग जारी है। दोनों देशों के बीच हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। रूस-यूक्रेन की लड़ाई में कई परिवार भी बुरी तरह फंस गए हैं। इन्हीं में से एक हैं यूक्रेनी एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova, जिनकी फैमिली इस वक्त यूक्रेन में है। 11 साल पहले एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई आई एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova फिलहाल भारत में हैं। लेकिन उनकी फैमिली इस भीषण युद्ध में यूक्रेन में फंस गई है। नतालिया का कहना है कि अगर उनकी फैमिली में किसी को कुछ हो गया तो वो अनाथ हो जाएंगी।

रूस-यूक्रेन युद्ध: मौत उम्र नहीं देखती; रूसी हमले में यूं जान गंवा रहे मासूम; 10 इमोशनल और शॉकिंग तस्वीरें

Feb 26 2022, 10:28 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच छिड़े युद्ध ने सारी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। यूक्रेन में ठीक अफगानिस्तान जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। लोग अपना घर-बार, शहर सबकुछ छोड़कर जान बचाने भागने पर मजबूर हैं। यूनाइटेड नेशन(UN) के अनुसार, यूक्रेन से 1 लाख लोगों को पलायन हो गया है। लोग लगातार देश छोड़कर दूसरे देशों की ओर जा रहे हैं। गुरुवार(24 फरवरी) को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। देखें कुछ तस्वीरें..

यू्क्रेन में फंसी एमपी की ये बेटियां : बेसमेंट में गुजारी रात, इनका दर्द सुन आ जाएंगे आंसू, बोलीं- हमें बचा लो

Feb 25 2022, 03:57 PM IST
भोपाल : रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine Conflict) के बीच भारत के कई छात्र यूक्रेन (Ukraine) में फंस गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की कई बेटियां भी। टीवी पर वहां के हालातों को देख उनके परिजन परेशान हैं और बेटी के घर वापस लौटने की राह देख रहे हैं। उधर बेटियां भी वतन वापसी की कोशिश में लगी हैं। वे अपने माता-पिता से फोन के जरिए संपर्क में हैं। कई परिवार वालों का हौसला बढ़ा रही हैं तो कोई वहां के हालातों के बयां कर रही है और बता रही हैं कि कैसे एक-एक पल निकालना मुश्किल हो रहा है। धमाके उन्हें डरा रहे हैं और जरुरत के सामान की कमी..जानिए इन बेटियों का हाल..