Russia ukraine war Photos -

619 Stories

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तेजी से वायरल हो रहीं कई फेक इमेज, भूलकर भी न करें शेयर

Mar 02 2022, 05:23 PM IST
नई दिल्ली।रूस की ओर से यूक्रेन पर किया गया हमला इस समय दुनियाभर में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। रोज हमले की दर्जनों तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं। मगर सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें रूस और यूक्रेन युद्ध से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों रूस और यूक्रेन युद्ध की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, इसमें कई तस्वीरें और वीडियो ऐसे भी पोस्ट किए जा रहे हैं, जो पुराने और इस युद्ध से जुड़े नहीं हैं, मगर इसी संदर्भ का बताकर शेयर किया जा रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तेजी से वायरल हो रहीं कई फेक इमेज, भूलकर भी न करें शेयर

Mar 02 2022, 04:13 PM IST
नई दिल्ली।रूस की ओर से यूक्रेन (Russia Ukraine War) पर किया गया हमला इस समय दुनियाभर में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। रोज हमले की दर्जनों तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं। मगर सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें रूस और यूक्रेन युद्ध से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों रूस और यूक्रेन युद्ध की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, इसमें कई तस्वीरें और वीडियो ऐसे भी पोस्ट किए जा रहे हैं, जो पुराने और इस युद्ध से जुड़े नहीं हैं, मगर इसी संदर्भ का बताकर शेयर किया जा रहा है।

शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो: पिता से विदा होते समय यूं रो पड़ा मासूम; देखें कुछ तस्वीरें

Mar 02 2022, 03:40 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 2 मार्च को सातवां दिन है। रूस ने यूक्रेन में भीषणतम तबाही मचा दी है। बुधवार को रूसी मिसाइल ने खार्किव(Kharkiv) स्थित पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल से अटैक किया। इस हमले में 21 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि 100 से अधिक घायल हैं। इस बीच यूक्रेन से पलायन बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग अपने देश की तरफ से युद्ध लड़ना चाहते हैं, इसलिए वे अपने बच्चों और परिजनों को सुरक्षित जगहों पर भेज रहे हैं। यूक्रेन (Ukraine) से करीब 7 लाख लोग यूरोपीय संघ के देशों या फिर किसी और देश में पहुंच चुके हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूरोपीय संघ यूक्रेनियाई लोगों को 27 देशों के ब्लॉक में तीन साल तक रहने और काम करने का अधिकार देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पौलेंड और अन्य देशों से करीब 2 लाख युवा यूक्रेनी सेना में शामिल होने देश भी लौटे हैं। देखें कुछ इमोशनल और शॉकिंग तस्वीरें...

कौन हैं बिहार के अभय सिंह जो पुतिन सरकार में हैं MLA, जिन्होंने बताया आखिर रूस ने यूक्रेन पर अटैक क्यों किया

Mar 02 2022, 02:37 PM IST
पटना : यूक्रेन और रूस में चल रहे जंग (Russia Ukraine War) के बीच भारतीय मूल के रूसी विधायक डॉ. अभय कुमार सिंह (Abhay Kumar Singh) का एक बयान खूब चर्चा का विषय बन गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की पार्टी के नेता अभय सिंह ने इसे सैन्य अभियान बताया है। उन्होंने यूक्रेन पर जारी इस कार्रवाई की तुलना 'सर्जिकल स्ट्राइक' से की है। अभय सिंह ने कहा कि यूक्रेन को जीतना रूस जैसे देश के लिए केवल एक दिन का काम है। सारी दुनिया इसे युद्ध कह रही है, लेकिन रूस इसे केवल अपनी सेना का ऑपरेशन बता रहा है। बिल्कुल उसी तरह जैसी कि भारत ने बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। रही बात यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र की तो यह यूक्रेन की भारत के खिलाफ बदले की कार्रवाई है। डॉ. अभय सिंह के इस बयान के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉ. अभय सिंह का जन्म बिहार (Bihar) में हुआ था और अब वह पुतिन सरकार में विधायक हैं। जानिए अभय सिंह के बारे में सबकुछ..

पूर्व मिस यूक्रेन ने उठाई बंदूक और कहा-वो रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी; जानिए वायरल फोटो का सच

Mar 01 2022, 01:45 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. सोशल मीडिया पर एक खबर खूब चर्चा में है।यह हैं पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना(Former Miss Ukraine Anastasia Lena), जो हथियार उठाकर रूस के खिलाफ लड़ाई में कूद पड़ी हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब कोई सेलिब्रिटी या फेसम पर्सनॉलिटी युद्ध में लड़ने उतरी है। इससे पहले यूक्रेन की महिला सांसद कीरा रूडिक (Kira Rudik) ने एक फोटो साझा करके बताया था कि वो युद्ध लड़ रही हैं। लेना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके लिखा कि वे जाहिर करना चाहती हैं कि यूक्रेन की महिलाएं मजबूत हैं। वे रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी। यूक्रेन के नागरिकों का जैसे डर निकल गया है। वे रूसी सेना के सामने साहस से खड़े हो रहे हैं। यूक्रेन को बर्बाद करने पर तुले रूस के खिलाफ अब आम नागरिक भी विरोध में सामने आने लगे हैं। लेकिन इस वायरल न्यूज के पीछे सच्चाई कुछ और है।लेना ने 23 फरवरी को यह तस्वीर शेयर की थी। लेकिन 27 फरवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर सफाई दी कि यह तस्वीर सिर्फ लोगों को प्रेरित करने के लिए पोस्ट की थी। वे एक फौजी नहीं है, सिर्फ एक इंसान हैं। यानी वे युद्ध नहीं लड़ रही हैं।बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 1 मार्च को छठवां दिन है। पढ़िए लेना ने क्या कहा...

यूक्रेन बॉर्डर पर बेरहमी:माइनस 5 डिग्री में छात्र घुट-घुटकर जी रहे, लड़कियों साथ क्रूरता,पढ़िए दर्दभरी दास्तां

Mar 01 2022, 04:07 PM IST
जयपुर : रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच चल रहे हैं युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वतन वापसी की उम्मीद लगाए बैठे छात्र लगातार हो रहे ब्लास्ट और जंगी जहाजों की आवाज से डरे-सहमे हैं। यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा और डरावना दौर है। वे किसी तरह जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर लौटना चाहते हैं। इसी बीच राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) के रहने वाले एक छात्र अभिषेक सोनी ने वहां की फोटोज शेयर की और अपना दर्द बयां किया। अभिषेक ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर पर उनके साथ ज्यादती हो रही है। यूक्रेन के सैनिकों ने लड़कों और लड़कियों को घसीटकर बेरहमी से पीटा है। पढ़िए दर्दभरी दास्तां...

Ukraine russia war: ओलंपिक चैंपियन ने छोड़े अपने बॉक्सिंग ग्लव्स और राइफल थाम निकला रूस से मुकाबला करने

Mar 01 2022, 08:43 AM IST
ट्रेंडिंग डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) मंगलवार को लगातार छठवें दिन भी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) पर कब्जा करने लगातार बमबारी कर रही है। वहीं खार्किव भी भीषण युद्ध जारी है। इस बीच दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज वासिली लोमाचेंको (Vasiliy Lomachenko) रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेनी सेना में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक सैन्य वर्दी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते है इस खिलाड़ी की ऐसी देश भक्ति, जिसे देख आप भी गर्व महसूस करेंगे...

देसी मुंडा और यूक्रेनी दुल्हन, वॉर के बीच इस तरह हुई दोनों की शादी, भारत आकर लिया बालाजी के पंडित का आशीर्वाद

Feb 28 2022, 03:55 PM IST
ट्रेंडिंग डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) सोमवार को लगातार पांचवे दिन भी जारी है। इस बीच यूक्रेन में शादी कर एक जोड़ा अपना रिसेप्शन करने के लिए इंडिया आ पहुंचा। जी हां, यूक्रेन के प्रतीक और बीओ हुबोव (Prateek and beau Lyubov) ने हैदराबाद में अपने शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की। जिसमें चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी सीएस रंगराजन ने शिरकत की और नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। साथ ही यूक्रेन और रूस के बीच जंग खत्म होने की दुआ भी मांगी। आइए हम आपको दिखाते हैं, इस इंडो-यूक्रेनी कपल (Indo-Ukrainian couple) की शादी की तस्वीरें...