रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) को 7 अप्रैल को 43वां दिन है। इस बीच आशंका जताई रही है कि कुछ दिनों में रूस पूर्वी यूक्रेन पर भीषण हमला करेगा। युद्ध में बर्बाद होने के बावजूद यूक्रेन का का विदेशी मुद्रा भंडार(foreign exchange reserves) 2 प्रतिशत बढ़ गया है।
दिल तोड़ने वाली यह तस्वीर यूक्रेन के कीव क्षेत्र(Kyiv region of Ukraine) की है। अपने मालिक की मौत के बाद उसका डॉग घंटों लाश के पास बैठा रहा। यह तस्वीर NEXTA मीडिया संगठन ने पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि 5 अप्रैल को इस युद्ध को 41 दिन हो गए हैं।
24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) के दौरान ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसने सारी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। यूक्रेन के बुचा(Bucha) शहर और कीव में लाशों के ढेर नजर आ रहे हैं। आरोप है कि रूसी सेना ने बुचा में नागरिकों के हाथ बांधकर सिर में गोली मार दी। इस युद्ध को 4 अप्रैल को 40 दिन हो गए हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) की कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूसी सेना ने बुका शहर में नागरिकों के हाथ बांधकर सिर में गोली मार दी। बता दें कि युद्ध को 4 अप्रैल को 40 दिन हो गए हैं। हालांकि रूस ने बुका अत्याचारों(Bucha atrocities) के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) के चलते यूक्रेन के कई ऐतिहासिक इमारतें(historical sites) जमींदोज हो गई हैं। यूनेस्को के अनुसार, इस समय 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, चार स्मारक और चार संग्रहालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) को 2 अप्रैल को 38 दिन हो गए हैं। इस बीच पहली बार यूक्रेन ने रूस में घुसकर हमला किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 17,700 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। युद्ध से एक बड़ा मानवीय संकट पैदा हो गया है। यूक्रेन से 41 लाख लोग जा चुके हैं। काम-धंधे बंद होने से लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है।
24 फरवरी से जारी रूस और यूक्रेन के बीच जंग में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। हर तरफ बर्बादी के निशान हैं। इस बीच दोनों देशों के बीच जारी जंग रोकने का फॉर्मूला भारत में बनाने की कवायद जारी है। रूस के विदेश मंत्री ने भी भारत के मध्यस्थ बनने की बात कही है।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध (Russia Ukraine War) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 1 अप्रैल को इसे 37 दिन हो गए हैं। इस बीच रूसी हमलों से यूक्रेन के 15 हवाई अड्डे तबाह हुए हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में ट्विटर पर बताया। रूस ने 24 फरवरी से अब तक यूक्रेन में 1,370 मिसाइलें दागीं।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia Ukraine War) को 31 मार्च को 36 दिन हो गए हैं। नाटो का अनुमान है कि इस युद्ध में अब तक 15,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूस ने मारियुपोल के निवासियों को निकालने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की। लेकिन कुछ शहरों में बमबारी लगातार जारी है।
संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी कार्यालय के उच्चायुक्त(UN High Commissioner for Refugees office) ने कहा है कि अब तक 3.9 मिलियन लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। रूस लगातार यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर बमबारी कर रहा है। पिछले दिनों रूसी सेना ने मायकोलाइव में रीजनल एडमिनिस्ट्रेटिव हेडक्वार्टर की बिल्डिंग पर रॉकेट अटैक किया। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हुए। पढ़िए इस समय क्या स्थिति...