वीडियो डेस्क। क्रिसमस का त्योहार और सेलेब्स सेलिब्रेट ना करें ये बात तो हजम नहीं होगी। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज हो गई। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने क्रिकेटर कपिल देव का करिदार निभाया है। शनिवार को रणवीर सिंह सेव द चिल्ड्रन फाउंडेशन के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपनी फिल्म भी दिखाई।