खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी जल्द सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों की मानें तो कपल इसी साल अप्रैल में शादी में बंधन में बंधने वाला है। कपूर और भट्ट परिवारों में इस ग्रैंड वेडिंग के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
फिल्म मेकर करन जौहर ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहीरो फिल्म ब्रह्मस्त्र में शाहरुख खान और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नए साल का जश्न मनाकर सोमवार सुबह-सुबह मुंबई लौटे। दोनों की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तेलुगु 'बिग बॉस 5' के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे। इसके साथ एस एस राजामौली और अयान मुखर्जी के सेट पर नजर आए। शो के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी ने सभी के साथ खूब सारी बातें कीं। इस दौरान कपल ने एक दूसरे के गुण के बारे में बात की।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के समधी और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के ससुर श्रवण साहनी का सोमवार रात 27 दिसंबर को निधन हो गया। रिद्धिमा और उनके पति भरत साहनी (Bharat Sahni) ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है।
अयान मुखर्जी ने कहा कि मैं नहीं चाहता था कि दोनों अभी साथ में नजर आएं। उन्होंने बताया कि चार साल से मैं इनके पीछे पड़ा हुआ हूं कि रणबीर और आलिया एक साथ कहीं भी नजर नहीं आएं।
इस इवेंट में आलिया और रणबीर की गजब की केमेस्ट्री दिख रही थी। आलिया भट्ट रेड ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही थी। वहीं रणबीर के कूल लुक के सब दीवाने हो गए थे। इवेंट में एक्टर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को याद करके भावुक हो गए।
अयान मुखर्जी ने फिल्म के मोशन पोस्टर की लॉन्चिंग के लिए ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया। नई दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में इसे लॉन्च किया गया। इस दौरान रणबीर कपूर अपने पिता दिवंगत ऋषि कूपर को याद कर भावुक नजर आए।
14 दिसंबर को राज कपूर (Raj Kapoor) के जन्मदिन के मौके पर रणबीर कपूर ने बायोग्राफी 'राज कपूर : द मास्टर एट वर्क' को लॉन्च किया। अपने दादा जी की बायोग्राफी लॉन्च के दौरान उन्होंने मीडिया से ढेर सारी बातें भी की।
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अब खबर आ रही है आलिया भट्ट - रणबीर कपूर नए साल के शुरुआत में शादी के बंधन में बंधने वाले है। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र की मानें तो कपल ने मुंबई में ही 7 फेरे लेने का फैसला किया है।