भगवान राम सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि वो जीवन जीने का तरीका हैं। रिश्ते निभाना हो या फिर धर्म के मार्ग पर चलना या वचन निभाना, कोई उनसे सीखे।
17 अप्रैल को पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। अयोध्या समेत पूरे देश में राम मंदिर को सजाया जाएगा और उनकी पूजा अर्चना की जाएगी। तरह-तरह के भोग भगवान राम को चढ़ाया जाता है।