Priyanka Gandhi Photos -

197 Stories

राहुल गांधी आज किसके साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल.. 10 फोटो में देखिए देशभर की शानदार झलकियां

Oct 14 2022, 07:58 PM IST
ट्रेंडिंग डेस्क। मानसून अब अपने अंतिम चरण में है, मगर जाते-जाते कई राज्यों में लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। खासकर गरीब और वंचित वर्ग इससे ज्यादा प्रभावित है। मोरी गांव जिले से ऐसी ही कुछ तस्वीरें आई हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेट्रो टनल का काम चल रहा है। इस दौरान सीवेज पाइप टूट गई और इससे बड़े इलाके में लोग प्रभावित हुए हैं। अमित शाह विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और इसी क्रम में वे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आने वाले हैं, जहां उनके स्वागत रैली के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही है। आइए तस्वीरों के जरिए आज कुछ प्रमुख घटनाओं पर नजर डालते हैं।

प्रियंका गांधी को बैरीकेडिंग पर चढ़ते देखा है क्या...10 तस्वीरों में देखिए उनका अंदाज

Aug 05 2022, 04:40 PM IST
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी लंबे समय बाद शुक्रवार को एक्शन में दिखी। महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान प्रियंका गांधी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। काले कपड़े में सड़क पर उतरीं प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वह बैरिकेड जंप करती और महिला पुलिस के साथ हाथापाई करती नजर आईं। देखें खास तस्वीरें...

काले कपड़े पहन कांग्रेसी नेताओं ने महंगाई के खिलाफ किया 'हल्ला बोल', राहुल और प्रियंका ने की अगुआई

Aug 05 2022, 01:06 PM IST
नई दिल्ली। महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेसी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे देश में कांग्रेसी नेता सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन का कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नेतृत्व किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता काले कपड़े में दिखे। प्रियंका गांधी ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया। देखें कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की खास तस्वीरें...

तस्वीरों में देखिए राहुल-सोनिया गांधी की जयपुर में महारैली, जानिए इसके सियासी मायने और बड़ी बातें..

Dec 12 2021, 04:28 PM IST
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में रविवार को कांग्रेस (congress) की महंगाई हटाओ महारैली हुई। इस रैली में कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi),राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) शामिल हुईं। सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी रैली में नजर आईं। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक ये रैली राहुल गांधी को रीलॉन्च करने के लिए की गई है। यही कारण रहा कि प्रियंका की बड़े नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट को रैली से ठीक पहले कैंसल कर दिया गया। इस रैली में लाखों की भीड़ होने का दावा किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। तस्वीरों में देखिए कांग्रेस की इस मेगा रैली को..

UP Election 2022:चित्रकूट से प्रियंका गांधी की चुनावी धार, महिलाओं से संवाद,मंदिर में जलाभिषेक, देखें तस्वीरें

Nov 17 2021, 07:03 PM IST
चित्रकूट : यूपी के चुनावी समर में कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पूरी तरह एक्टिव हैं। कांग्रेस के खोए जनाधार को वापस पाने के लिए उनका पूरा फोकस आधी आबादी पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को चित्रकूट (Chitrakoot) में महिलाओं से संवाद के दौरान प्रियंका गांधी ने महिलाओं में उत्साह भरते हुए कहा, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे, कब तक आस लगाओगी तुम, बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से। प्रियंका ने मंदाकिनी नदी के रामघाट पर महिलाओं से संवाद किया तो योगी सरकार पर निशाना भी साधा और मत्स्य गजेंद्रनाथ मंदिर में जाकर जलाभिषेक भी किया, जिसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। तस्वीरों में देखें प्रियंका गांधी का संवाद...

कौन है ये एक्ट्रेस जो UP में Priyanka Gandhi को देने जा रही चुनौती, कहां-BJP और सपा से ऑफर..लडूंगी चुनाव

Nov 12 2021, 05:07 PM IST
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अगले साल यानि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) होने हैं। सभी पार्टियों ने अपने-अपने कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारने के लिए लिस्ट बनाना शुरू कर दी है। लेकिन इन सबके बीच चर्चा चल रही है कि यूपी में एक्टिव रहने वाली प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)खुद विधानसभा के चुनाव लड़ेंगी या नहीं। अभी इस बात पर असमंजस बना हुआ है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी (actress rachna singh yaduvanshi) ने ऐलान किया है कि वह प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लडेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि वह जीतकर भी दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुधे समाजवादी पार्टी और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से आॉफर भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं प्रियंका गांधीको चुनौती देने वाली ये एक्ट्रेस