Petrol Price Photos -

153 Stories

श्रीलंका में काम-धंधा चौपट! पेट्रोल 420 और डीजल मिल रहा 400 रुपए लीटर, देखिए बदहाली की 10 बोलती तस्वीरें

नई दिल्ली।श्रीलंका की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस देश में पेट्रोल की कीमत अब 420 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत बढ़कर 400 रुपए प्रति लीटर हो गई है। श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि अगले दो महीने घोर संकट है। विदेशी मुद्रा भंडार की कमी की वजह से अभी और परेशानियां आएंगी। वहीं, श्रीलंका के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों के काम-धंधे ईंधन की कमी की वजह से ठप पड़ गए हैं। आइए देखते हैं पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर वहां इन दिनों क्या चल रहा है।

The Revolution Of Love : सरकार को 'आंखें दिखाने' सड़क पर उतरे थे स्टूडेंट्स, खुद 'अंखियां लड़ाने' लगा ये कपल

May 20 2022, 08:49 AM IST
कोलंबो. ये तस्वीरें आर्थिक संकट में घिरे श्रीलंका में सरकार के खिलाफ स्टूडेंट्स के प्रदर्शन(students protest against the government in Sri Lanka) की हैं। 19 मई को इंटर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट फेडरेशन(IUSF) के छात्र राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व IUSF के संयोजक वासंथा मुदालिगे कर रहे थे। स्टूडेंट्स का यह प्रदर्शन कोलंबो में विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विश्वविद्यालय से शुरू हुआ। इस बीच राष्ट्रपति सचिवालय में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) के सामने डटे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इसमें 100 से अधिक स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर शिक्षा मंत्रालय ने सभी सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 20 मई को छुट्टी घोषित की जा चुकी है। देखिए प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें और पढ़िए अपडेट़्स...

चीन से उधार लेकर ऐसा हो गया श्रीलंका का हाल, पेट्रोल-गैस के लिए मीलों लंबी लाइन देखकर हाथ-पैर फूल गए

May 17 2022, 09:43 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. 1948 में आजाद होने के बाद श्रीलंका इतिहास में पहली बार इतने भीषण आर्थिक संकट (economic crisis in sri lanka) का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार(16 मई) को जैसे ही प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे(Sri Lankan Prime Minister Ranil Wickremesinghe) ने देश को संबोधित करते हुए कहा-'मैं देश से झूठ नहीं बोलूंगा। हालात बेहद खराब हैं। हमारे देश के पास सिर्फ एक दिन का पेट्रोल बचा है।' इस ऐलान के बाद श्रीलंका में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर मीलों लंबी लाइन लग गई। बता दें कि श्रीलंकाई लगभग तीन महीने से गैस, ईंधन, बिजली, दवाओं आदि के संकट का सामना कर रहे हैं। स्थिति को कंट्रोल करने श्रीलंका में सोमवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक 9 घंटे के लिए नाइट कर्फ्यू लागू लगाना पड़ा। साथ ही पीएम नेचेतावनी दी है कि बिजली कटौती 15 घंटे तक रोज बढ़ सकती है। इस बीच स्थानीय मीडिया में कई खबरें आ रही हैं। इसमें लिखा जा रहा कि ट्रेड यूनियन नेताओं(trade union leaders) के पास सभी सुख-सुविधाएं हैं और उनके लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं है। 1948 के बाद से उन्होंने इस देश में कभी किसी कमी का अनुभव नहीं किया।

Explosion in Haitie: इस देश के लिए 'काल' बने बाइकर्स; एक बाइकवाले को बचाने के चक्कर में मारे गए 60 लोग

Dec 15 2021, 09:22 AM IST
हैती. ये तस्वीरें हैती(Haiti) के दूसरे सबसे बड़े शहर कैप-हैतियन(Cap-Haitien) की हैं, जहां सोमवार-मंगलवार यानी 13-14 दिसंबर की रात एक एक फ्यूल टैंकर के पलट जाने के बाद लोग तेल लूटने पहुंचे थे। उस समय टैंकर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 60 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। हादसा इतना भीषण था कि लोगों के चीथड़े उड़ गए। ये तस्वीरें हादसे के बाद की हैं। हादसे की खतरनाक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कि शहर में घायलों का इलाज करने के लिए अस्पताल कम पड़ गए हैं। सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जाता है कि फ्यूल टैंकर किसी बाइकर को बचाने के चक्कर में पलटा था। हैती में बाइकर्स एक बड़ा मुद्दा हैं। देखें कुछ तस्वीरें..

Petrol Diesel Price : पेट्रोल- डीजल पर फिर बढ़ाई जाएगी Excise duty ! तो क्या मजबूरी में लिया गया है ये फैसला

Nov 05 2021, 01:11 PM IST
बिजनेस डेस्क। पेट्रोल- डीजल (petrol-diesel) पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी घटाकर केंद्र सरकार नेआम आदमी को राहत दी है। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये राहत फौरी तौर पर दी गई है। दरअसल अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर चुनाव परिणामों पर पड़ सकता है । विपक्ष का कहना है किसरकार ने मजबूर होकर ये फैसला लिया है। वहीं चुनाव के बाद सरकार वापस पेट्रोल- डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी(excise duty) बढ़ा सकती है। देखें क्या है सच्चाई , क्या वाकई में बढ़ेंगे ईंधन के दाम...

Diwali 2021 : महंगाई का फूटा बम, LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

Nov 01 2021, 11:11 AM IST
बिजनेस डेस्क। नवंबर महीने की शुरुआत में ही पेट्रोलियम कंपनियों ने तगड़ा झटका दिया है। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपए रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यावसायिक उपयोग में आने वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 2000.50 रुपए का हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं बीते महीने एक माह में 24 बार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने के बाद नवंबर महीने की शुरुआत में ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। देखें पेट्रोल के दामों में कितनी बढ़ोतरी हुई है....