Parveen Babi Photos -

7 Stories

70 के दशक की 6 एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी, 2 की पति ने की खूब पिटाई, 1 की बर्बादी जान उड़ जाएंगे होश

Aug 22 2022, 12:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री के 70 के दशक की बात करें तो इस दौर में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेसेस रही है। कहा जाता था कि ये एक्ट्रेसेस जिन फिल्मों में नजर आ जाए समझो फिल्म का हिट होना तय है। लेकिन इनमें से कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी रही है, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही उतनी पर्सनल लाइफ नहीं रही। हम यहां बात कर रहे है राखी (Raakhee), जीनत अमान (Zenat Amaan), परवीन बाबी (Parveen Babi), रीना रॉय (Reena Roy), जया बच्चन ( Jaya Bachchan) और रेखा (Rekha) की। इन सभी हीरेइनों ने खूब नाम कमाया लेकिन इनकी निजी जिंदगी में काफी दर्द रहा। इसमें से 2 ने तो पति से खूब मार भी खाई। वहीं, रीना रॉय की बर्बादी की कहानी सुन आज भी लोग हैरान रह जाते है। उन्हें प्यार में ऐसा धोखा मिला जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। नीचे पढ़ें इन्हीं 6 हीरोइनों की जिंदगी की खौफनाक कहानी, जिसे सुनकर कोई भी शॉक्ड हो जाए...

अमर अकबर एंथोनी @45: आखिर ऐसा क्या था फिल्म की कहानी में जिसे सुनकर सन्न रह गए थे अमिताभ बच्चन

May 27 2022, 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. आज से 45 साल पहले रिलीज हुई डायरेक्टर मनमोहन देसाई (Manmohan Desai) की फिल्म अमर अकबर एंथोनी (Amar Akbar Anthony) को लोग अभी भी नहीं भूले है। भारी भरकम स्टारकास्ट वाली इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्सऑफिस पर हंगामा कर दिया था। बता दें कि फिल्म 1977 में रिलीज हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म मुंबई के करीब 25 सिनेमाघरों में 25 हफ्ते चली थी। जब इस फिल्म का कहानी और नाम डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सुनाया था तो ने सन्न रह गए थे। दरअसल, उस जमाने में इस तरह के नाम वाली फिल्में कम ही बनती थी। बिग बी ने फिल्म को लेकर ज्यादा रुचि भी नहीं दिखाई थी। नीचे पढ़ें आखिर किस तरह आया था मन मोहन देसाई को इस फिल्म को बनाने का आइडिया...

परवीन बाबी ने फिल्मों में लगाया बोल्डनेस का तड़का, इंडस्ट्री में कदम रखते ही बदल दिया था पूरा ट्रेंड

Apr 04 2022, 01:32 PM IST
मुंबई. गुजरे जमाने की हीरोइन परवीन बाबी (Parveen Babi) की आज 68वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 4 अप्रैल, 1954 को जूनागढ़ में हुआ था। परवीन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। वैसे, आपको बता दें कि जितनी कामयाबी उन्हें अपने करियर में मिली उतनी सफलता वे अपनी पर्सनल लाइफ में हासिल नहीं कर पाई। उनके 3-3 लोगों से अफेयर्स रहे लेकिन रिश्ता किसी के साथ भी नहीं बन पाया। वे अपनी जिंदगी में हमेशा सच्चे प्यार को तलाशती रहे है लेकिन किस्मत को कुठ और ही मंजूर था। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्मों में बोल्डनेस का तड़का लगाने श्रेय परवीन को ही जाता है। उन्हें फिल्मों में कदम रखते है पूरा ट्रेंड बदलकर रख दिया था। नीचे पढ़ें परवीन बाबी की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Kranti @ 41 : 80 के दशक की सबसे महंगी फिल्म को बनाने में लगे दो साल, इतने महीने में शूट हुआ था क्लाइमैक्स

Feb 04 2022, 08:23 AM IST
मुंबई. मनोज कुमार (Manoj Kumar), हेमा मालिनी (Hema Malini) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की फिल्म क्रांति (Kranti) की रिलीज को 41 साल पूरे हो गए हैं। 1981 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के डायरेक्टर मनोज कुमार थे और इसे सलीम-जावेद ने लिखा था। कहा जाता है कि ये फिल्म 80 के दशक की सबसे महंगी फिल्म थी। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने इस जमाने में 20 करोड़ रुपए की कमाई थी। फिल्म में शशि कपूर (Shashi Kapoor), परवीन बॉबी (Parveen Babi), शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha), मदन पुरी ( Madan Puri), टॉम अल्टर, प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) जैसे भारी भरकम स्टारकास्ट थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि फिल्म को पूरा होने में करीब 2 साल लग गए थे। नीचे पढ़ें आखिर क्यों फिल्म को बनाने में 2 साल लग गए थे और कितने महीनों में शूट हुआ था क्लाइमैक्स...

Satte Pe Satta @ 40: प्रेग्नेंसी में की थी Hema Malini ने शूटिंग, Amitabh Bachchan की वजह से मिला था रोल

Jan 23 2022, 11:38 AM IST
मुंबई. अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की फिल्म सत्ते पे सत्ता (Satte Pe Satta) की रिलीज को 40 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर राज एन सिप्पी (Raj Sippy) की ये फिल्म 1954 में आई अमेरिकन फिल्म सेवन फ्राइड्स एंड सेवन ब्रदर्स (Seven Brides for Seven Brothers) का हिंदी रीमेक है। भारी-भरकम स्टारकास्ट वाली इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था और अच्छा खासा बिजनेस भी किया था। फिल्म में अमजद खान (Amjad Khan), सचिन (Sachin) , शक्ति कपूर (Shakti Kapoor), रंजीता कौर (Ranjeeta Kaur, सारिका (Sarika), प्रेमा नारायण (Prema Narayan), कंवलजीत सिंह (Kanwaljit Singh) लीड रोल में थे। वैसे, आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए हेमा मालिनी लीड एक्ट्रेस के लिए पहली पसंद नहीं थी। लेकिन बिग बी के कहने पर उन्हें फिल्म में लिया गया था। नीचे पढ़ें हेमा मालिनी ने प्रेग्नेंट होने के बावजूद पूरी फिल्म की शूटिंग की थी...

Divya Bharti से Sushant Singh Rajput तक, वो सेलेब्स जिनकी मौत से हिल गई थी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

Jan 22 2022, 09:26 PM IST
मुंबई. जीवन का सबसे बड़ा सच मौत होता है। इससे कोई भी इंसान बच नहीं सकता है। लेकिन कभी-कभी इंसान की जिंदगी कुछ इस तरह खत्म होती है कि वो लोगों को अंदर तक हिला देती है। ग्लैमर इंडस्ट्री में कुछ ऐसे नाम हैं जिनके जाने से हर कोई दंग रह गया था। उनकी दर्दनाक मौत आज भी अंदर तक लोगों को हिला देती हैं। हाल ही में बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री रायमा इस्लाम शिमू (Raima Islam Shimu)की मौत इसकी बानगी है। जिस तरह अभिनेत्री को उसके पति ने मारा उसे जानकर हर कोई अंदर तक कांप गया। पहले रायमा की सांसे गला दबाकर उसके पति ने रोक दी और फिर उसके शव के टुकड़े करके झाड़ियों में फेंक दिया। इस दर्दनाक खबर को पढ़कर लोग हैरान रह गए थे। आइए कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जानते हैं जिसकी मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिल गई थी....