पांच बार सपा के जिलाध्यक्ष रहे गोपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह से जुड़ी बातें साझा की है। उन्होंने कहा कि नेताजी को उड़द की दाल और मिस्सी की रोटी काफी पंसद थी। इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव को ताजा मक्खन के साथ-साथ मट्ठा भी बहुत प्रिय था।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्होंने सोमवार सुबह सवा 8 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन में इन्फेक्शन के चलते 26 सितंबर को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके पार्चिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया गया है। निधन की सूचना के बाद सैफई में नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट रही है।
मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 10 अक्टूबर, 2022 को उनका निधन हो गया। जानें नेताजी के एजुकेशन से जुड़ी खास बातें..
यूपी के दिग्गज नेता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। बीते कुछ सालों से वह लगातार गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। राजनीति में 55 साल के सफर में उन्होंने हर धूप-छांव देखी थी।