Asianet Image01:07

MS Dhoni ने लगाई अपने घोड़े के साथ रेस, देखें किसने मारी बाजी, साक्षी ने शेयर किया VIDEO

Jun 13 2021, 07:28 PM IST


वीडियो डेस्क।  पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्थगित हुए आईपीएल 2021 के फिर से शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है। अपनी फिटनेस को परखने के लिए धोनी को नया कॉम्पिटिटर मिल गया है। जिसके साथ धोनी अपनी फिटनेस साबित करने में लगे हुए हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी फॉर्महाउस में अपने घोड़े के साथ रेस लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।साक्षी ने कैप्शन लिखा, "मजबूत, तेज।" माही की पत्नी ने हैशटैग में लिखा, " प्लेटाइम, शेटलैंडपोनी और रेसिंग।" धोनी के फार्म हाउस में ये घोड़ा हाल में स्कॉटलैंड से मंगाया गया है।

Asianet Image00:54

वीडियो शेयर करते हुए MS DHONI ने पत्नी साक्षी पर ली चुटकी , देखें मजेदार वीडियो

Dec 16 2019, 06:50 PM IST

वीडियो डेस्क। भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन बीच-बीच में वो कुछ ऐसी चीज शेयर कर देते हैं जिससे उनके फैन्स खुश हो जाते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी की चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो कुछ समय पहले की है और इसमें साक्षी एक विज्ञापन की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए दिखाई दे रही है। इस स्क्रिप्ट को पढ़ने में साक्षी को काफी दिक्कत हो रही है। जब साक्षी यह स्क्रिप्ट पढ़ रही थी तो धोनी ने उनसे कहा कि 'तुम देख कर नहीं पढ़ पा रही हो तो बोलोगी कैसे?'

Top Stories