14 जनवरी, शुक्रवार को सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण ही इस दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) पर्व मनाया जाएगा। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। अगर ये कहा जाए तो पिता सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश कर रह हैं तो गलत नहीं होगा। ज्योतिषिय आधार पर ये सही भी है। इसलिए इस पर्व में जितना महत्व सूर्यदेव का ही उतना ही महत्व शनिदेव का भी है।