Mahashivratri Photos -

134 Stories
Asianet Image

Mahashivratri 2022: पार्वती बिन शिव अधूरे...टीवी की ये एक्ट्रेस निभा चुकी हैं मां दुर्गा का किरदार

Mar 01 2022, 04:11 PM IST

मुंबई. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बम-बम भोले के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा है। हर कोई शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। महाशिवरात्री पर ग्लैमर इंडस्ट्री भी भक्ति में डूबा हुआ है। कई सेलेब्स अपने फैंस को महाशिवरात्री की बधाई दे रहे हैं। कहते हैं ना पार्वती बिन शिव अधूरे हैं। महाशिवरात्री पर आदिशक्ति का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है।  आपको बता दें कि ऐसे कई टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मां पार्वती, शक्ति और दुर्गा के किरदार को निभाया है। आइए बताते हैं छोटे परदे के उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने ऑनस्क्रीन देवी का किरदार निभाया और अपने शानदार अभिनय हर दिल में राज किया...

Asianet Image

Mahashivratri 2022: इतनी बार भोलेनाथ बना ये TV एक्टर, इस कारण हर धर्मिक शो में मिला महादेव का रोल

Mar 01 2022, 01:00 PM IST

मुंबई. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंदिरों और शिवालयों की खासतौर पर सजावट की गई है। शिवरात्रि का पर्व आमजन से लेकर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स तक धूमधाम से मनाते है। कई सेलेब्स इस मौके पर फैन्स को बधाई भी दी है। आपको बता दें कि ऐसे कई टीवी स्टार्स है, जिन्होंने सीरियलों में महादेव का रोल प्ले किया है। वहीं, एक एक्टर ऐसा है, जिसने कई बार भगवान शिव का रोल स्क्रीन पर निभाया है। ये एक्टर है तरुण खन्ना (Tarun Khanna), जिन्होंने भोलानाथ का किरदार निभाकर घर-घर में दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। नीचे पढ़ें किन-किन सीरियलों में तरुण खन्ना ने शिव का रोल प्ले किया और इन दिनों कहां है बिजी...

Asianet Image

Mahashivratri 2020: शिव का रोल कर फेमस हुआ ये एक्टर, जानें अब कहां और किस हाल में हैं 'ओम नम: शिवाय' के महादेव

Mar 01 2022, 12:03 PM IST

मुंबई। भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) मंगलवार को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान दुनियाभर के मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जा रही है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। बता दें कि 90 के दशक में दूरदर्शन पर धार्मिक सीरियल खूब आते थे। इसी दौर में टीवी सीरियल 'ओम नम: शिवाय' (Om Namah Shivay) में भगवान शिव का रोल कर एक्टर समर जय सिंह (Samar Jai Singh) ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। 

Asianet Image

Mahashivratri 2022: भोजपुरी स्टार निरहुआ-आम्रपाली दुबे का ये शिव भजन है हिट, इन गानों को किया गया पसंद

Mar 01 2022, 11:13 AM IST

मुंबई. देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों से लेकर घरों तक में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जा रही है। आमजन से लेकर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। आपको बता दें कि शिव भक्ति से जुड़े ऐसे कई गाने और भजन है, जो आज भी लोगों के जेहन में बने हुए है। बात भोजपुरी गानों की करें तो ये गाने भी काफी हिट है। 2018 में आया भोजपुरी सुपरस्टार निलहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का शिव भजन आज भी फैन्स सुनना पसंद करते हैं। इस भजन को अब तक करीब 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नीचे पढ़ें महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुरी के सुपरहिट भजनों के बारे में, जिन्हें सुनने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं...

Asianet Image

Mahashivratri 2022: एक कमी के बावजूद भी मिला Mohit Raina को TV के महादेव बनने का मौका, फिर इसलिए छोड़ा शो

Mar 01 2022, 10:25 AM IST

मुंबई. देशभर में मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जा रही है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस महाशिवरात्रि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वैसे, आपको बता दें कि टीवी पर अक्सर शिव पर आधारित सीरियल दिखाए जाते रहे है। इनमें सबसे पॉपुलर शो रहा है देवों के देव महादेव (Devo Ke Dev Mahadev), जिसने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ये सीरियल सुपरहिट हुआ और इसमें मोहित रैना (Mohit Raina) ने महादेव का रोल प्ले किया था। इस रोल की वजह से मोहित ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ये शो 2011-14 तक चला। हालांकि, शिव का किरदार निभाकर पॉपुलर होने के बाद भी मोहित ने कुछ समय बाद इस शो को छोड़ दिया था। नीचे पढ़ें कैसे मिला था मोहित रैना को इस शो में महादेव का रोल और आखिर क्यों पीक टाइम पर उन्होंने छोड़ा था शो...

Asianet Image

Mahashivratri 2022: देश में कहां-कहां है ज्योतिर्लिंग, करिए इनके दर्शन और जानिए खास बातें

Mar 01 2022, 09:33 AM IST

उज्जैन. आज (1 मार्च, मंगलवार) महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) है। इस दिन भगवान शिव का पूजा का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन देश के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। वैसे तो भारत में भगवान शिव के अनेक प्रसिद्ध मंदिर है, लेकिन उन सभी में 12 ज्योतिर्लिंग प्रमुख हैं। इन सभी का अपना महत्व व महिमा है। अनेक परंपराएं और मान्यताएं इन ज्योतिर्लिंगों का महत्व बढ़ाती हैं। महाशिवरात्रि पर अगर इन 12 ज्योतिर्लिंगों में से किसी भी एक का दर्शन कर लिया जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। महाशिवरात्रि के मौके पर हम आपके लिए ये अवसर लाए है। घर बैठे ही 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का। साथ ही हम आपको इन ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी कुछ खास बातें भी बता रहे हैं। इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें…
 

Top Stories