Lata mangeshkar Photos -

96 Stories
Asianet Image

Lata Mangeshkar Birth Annniversary: क्यों नहीं की थी लता जी ने शादी?12 किस्सों में जानिए ऐसे ही सवालों के जवाब

Sep 28 2022, 11:06 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आज (28 सितम्बर) को 93वीं जयंती है। भारत रत्न से अलंकृत लता मंगेशकर इसी साल 6 फ़रवरी को दुनिया को अलविदा कह गईं। लेकिन उनके सुरीले नगमे और जिंदगी के किस्से हमेशा उनके फैन्स को प्रेरणा देते रहेंगे। दीदी के नाम से दुनियाभर में लोकप्रिय लता जी के जन्मदिन पर हम आपके लिए उनकी जिंदगी के 12 किस्से लेकर आए हैं। जानिए कैसे 5 साल की उम्र उनका टैलेंट सामना आया? क्यों छोड़ा था स्कूल? क्यों फिल्म से डिलीट हुआ था पहला गाना? क्यों नहीं की थी शादी और कैसे किसी ने की थी उन्हें जहर देकर  मारने की कोशिश... 

Asianet Image

10 PHOTOS: Lata Mangeshkar की अस्थियां इकट्ठी करने शिवाजी पार्क पहुंची फैमिली, दीदी को याद कर भावुक हुए परिजन

Feb 07 2022, 02:08 PM IST

मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं हैं। 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लता जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में किया गया। सोमवार सुबह लता मंगेशकर की फैमिली अस्थियां इकट्ठी करने शिवाजी पार्क पहुंचीं। इस दौरान उनकी अस्थियों को एक कलश में रखा गया। अस्थियां इकट्ठी करने के दौरान लताजी के परिजन दीदी को याद कर बेहद इमोशनल हो गए। बता दें कि लताजी के अंतिम संस्कार में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अलावा फिल्म और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। 

Asianet Image

सिंगर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी थी Lata Mangeshkar, इतनी फिल्मों में दिखाया था अपनी एक्टिंग का जौहर

Feb 07 2022, 12:35 PM IST

मुंबई. जानीमानी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) दुनिया को अलविदा कह चुकी है। उन्होंने रविवार को मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पीएम मोदी भी खासतौर पर मौजूद थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लता जी का वो नाम जिसे कोई टक्कर नहीं दे पाया। उन्होंने 30 हजार के ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। उनकी आवाज के आज भी लोग दीवाने है। उन्होंने गुजरे जमाने की हीरोइन के साथ न्यू मकर्स को अपनी आवाज थी। वैसे, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लता जी सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि उन्होंने करीब 10 फिल्मों में अभिनय भी किया था। हालांकि, जल्द ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ सिर्फ सिंगिंग का रास्ता चुना। नीचे पढ़ें तला मंगेशकर से जुड़ी ऐसी बातें जिन्हें कम ही लोग जानते हैं...

Asianet Image

तो इसलिए Lata Mangeshkar एक दिन में खा जाती थी 12 मिर्च, खुद बताई थी इसके पीछे की ये अजीबोगरीब वजह

Feb 07 2022, 11:24 AM IST

मुंबई. लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से हर तरफ शोक की लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई सेलेब्स शोक जताने उनके घर भी पहुंचे थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में हजारों फैन्स और सेलेब्स की मौजूदगी में किया गया। वैसे, लता जी ने अपने करियर में हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में गाए गाए। उनके गाने आज भी लोगों के कानों में रस घोलते है। उनकी आवाज का हर कोई दीवाना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे एक दिन करीब 12 मिर्च खा जाती थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि वे अपना गला साफ करने के लिए मिर्च खाती है ताकी आवाज बेहतर हो सके। नीचे पढ़ें लता मंगेशकर की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Asianet Image

Lata Mangeshkar के निधन और अंतिम संस्कार की वो 20 PHOTOS, जिन्हें हमेशा रखा जाएगा याद

Feb 07 2022, 10:35 AM IST

मुंबई. लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से हर तरफ शोक की लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई सेलेब्स शोक जताने उनके घर भी पहुंचे थे। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से शिवाजी पार्क तक निकाली गई। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक में रखकर ले जाया गया था। उनकी दोनों छोटी बहने आशा और ऊषा मंगेशकर इस दौरान उनके पार्थिव शरीर के साथ ही थी। शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उनकी अंत्येष्टी में खासतौर पर पीएम मोदी भी शामिल हुए। इनके आलाव कई बॉलीवुड सेलेब्स भी लजाके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। नीचे देखें उनके निधन और अंतिम संस्कार की कुछ अनसीन फोटोज...
 

Asianet Image

पलभर के लिए भी दीदी को नहीं छोड़ा अकेला, Lata Mangeshkar के अंतिम सफर पर साथ रही दोनों बहनें आशा-ऊषा

Feb 06 2022, 05:33 PM IST

मुंबई. लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से हर कोई दुखी है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनको श्रद्धांजलि दे रहे है। उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से शिवाजी पार्क के लिए निकल गई है। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक में रखकर लाया जा रहा है। उनकी दोनों छोटी बहने आशा और ऊषा मंगेशकर हर उनके साथ है। दोनों के चेहरे पर दीदी को खोने का गम साफ नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर शिवाजी पार्क में लता जी के अंतिम संस्कार की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी अंत्येष्टी शाम 6.30 बजे की जाएगी। नीचे देखें लता मंगेशकर के अंतिम यात्रा की फोटोज...

Asianet Image

निधन के बाद सामने आई Lata Mangeshkar की पहली फोटो, तिरंगे में लिपट आखिरी सफर पर निकलीं स्वर कोकिला

Feb 06 2022, 04:38 PM IST

मुंबई. फेमस सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से हर तरफ शोक का लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनको श्रद्धांजलि दे रहे है। निधन के बाद लता जी पहली फोटो सामने आई है। तिरंगे में लिपटा लता जी पार्थिव शरीर उनके घर से शिवाजी पार्क की ओर रवाना हुआ है। शिवाजी पार्क में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर विशेष तौर पर पीएम मोदी मौजूद रहेंगे। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के लिए होगा, उन्हें अंतिम सलामी देने की तैयारियां भी चल रही है। बता दें कि लता जी को श्रद्धांजलि देने लगातार सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। नीचे देखें लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा की फोटोज...
 

Asianet Image

Lata Mangeshkar के अंतिम संस्कार की तैयारियां, पति संग पहुंची Urmila Matondkar, दुखी नजर आए नितिन मुकेश

Feb 06 2022, 04:10 PM IST

मुंबई. फेमस सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से हर तरफ शोक का लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनको श्रद्धांजलि दे रहे है। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया जाएगा। शिवाजी पार्क में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। कुछ समय बाद उनके पार्थिव शरीर को यहां लाया जाएगा। कुछ समय उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उनके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के लिए होगा, उन्हें अंतिम सलामी देने की तैयारियां भी चल रही है। बता दें कि लता जी को श्रद्धांजलि देने लगातार सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। नीचे देखें लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार की तैयारियों की फोटोज...

Asianet Image

स्वर कोकिला Lata Mangeshkar अब सिर्फ यादों में...नेहरू से लेकर मोदी तक...हर दौर में राजनेताओं से मिला सम्मान

Feb 06 2022, 03:48 PM IST

नई दिल्ली। स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। रविवार की सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर आई उनके चाहने वाले स्तब्ध रह गए। लता ताई ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने के बाद भर्ती किया गया था। लता मंगेशकर हर दिल अजीज थीं। आम से खास तक उनका सम्मान करते थे। राजनीतिक विचारधाराओं से परे राजनेताओं ने उनका सम्मान किया। खेल जगह, फिल्म जगत कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां लता दी को आदर न मिलता हो। आजादी पाने बाद हर दौर में सरकारों के लिए लता मंगेशकर सम्मानीय रहीं हैं। नेहरू से लेकर मोदी तक उनका सम्मान करते आए हैं। 

Top Stories