Katrina kaif Photos -

222 Stories
Asianet Image

Katrina Kaif Birthday: लंदन के 7.2 करोड़ के घर से लेकर Mercedes ML 350 तक, कैटरीना के पास हैं ये 5 महंगी चीजें

Jul 16 2022, 01:12 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज यानी 16 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। वह करीब दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कटरीना एक टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक कमाल की इंसान भी हैं। वह हमेशा इसे वास्तविक और अनफ़िल्टर्ड रखती है और यही हमें उसके बारे में सबसे ज्यादा पसंद है। साथ ही, अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ उनकी दिसंबर की शादी 2021 की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, विक्की और कैटरीना की कुल संपत्ति (Katrina Kaif Net Worth) लगभग 250 करोड़ रुपये है। इस राइट-अप में, हम आपको कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के स्वामित्व वाली कुछ सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने वाले हैं........

Asianet Image

Shehnaaz Gill Birthday : एक्टिंग के लिए कभी भागी थी घर से, इसलिए कहा जाता है पंजाब की Katrina Kaif

Jan 27 2022, 12:56 PM IST

मुंबई. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट्स रही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) 29 साल की हो गई है। शहनाज का जन्म 27 जनवरी 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। आपको बता दें कि शहनाज बिग बॉस में आने के बाद लाइमलाइट में आई। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ उनकी रिलेशनशिप ने उन्हें ज्यादा पॉपुलर बना दिया। शायद कम ही लोग जानते हैं कि शहनाज बचपन से एक्टिंग की फील्ड में करियर में बनाना चाहती थी। और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वे घर से भाग गई थी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद बिग बॉस 13 के घर में किया था। आज शहनाज काफी पॉपुलर है। उनके की म्जूजिक वीडियो लॉन्च हो चुके हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में एंट्री लेते वक्त सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ का नाम दिया था और तभी से वे इस नाम से फेमस हो। नीचे पढ़ें शहनाज गिल की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Asianet Image

Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स

Jan 13 2022, 10:58 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे, इस त्योहार को उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि में सिख और पंजाबी समुदाय के लोग खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं। इसे नई फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शाम को आग जलाई जाती है और आग में गेंहू की बालियों, तिल से बनी रेवड़ियां और मूंगफली डालकर पूजा की जाती है। वैसे आमजन की तरह बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इस त्योहार को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स है, जो शादी के बाद पहली बार लोहड़ी का त्योहार मना रहे हैं। नीचे देखें आखिर वो कौन से कपल है जो 7 फेरे लेने के बाद पहली बार मना रहे लोहड़ी पर्व...
 

Asianet Image

इधर Katrina kaif मुंबई से हुई रवाना, तो देवर Sunny Kaushal अपनी गर्लफ्रेंड शारवरी वाघ के साथ घूमते आए नजर

Jan 07 2022, 11:06 PM IST

मुंबई. कोरोना (Corona Virus) का कहर हर दिन बढ़ रहा है। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स अपने रेगुलर कामकाज में जुटे नजर आ रहे हैं। ऑमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच सेलेब्स अपनी शूटिंग, शॉपिंग, जिम, स्पा करते दिख रहे हैं। एयरपोर्ट पर सितारों का आना जाना बदसतूर  जारी है। कैटरीना कैफ (Katrina kaif) को  शुक्रवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं उनके देवर सनी कौशल (Sunny kaushal) अपनी गर्लफ्रेंड शारवरी वाघ (sharvari wagh) के साथ नजर आईं। इसके अलावा करीना कपूर सैफ के साथ नजर आईं। आइए देखते हैं कौन-कौन से सितारे कहां पैपराजी के कैमरे में कैद हुए....

Asianet Image

Katrina kaif के साथ नए साल का जश्न मनाने शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे विक्की कौशल,पापा रणधीर के घर पहुंची करिश्मा

Dec 31 2021, 07:49 PM IST

मुंबई. नए साल 2022 के दस्तक देने में महज चंद वक्त बचे हैं। पूरी दुनिया न्यू ईयर पार्टी के रंग में रंगी नजर आ रही है। बॉलीवुड में भी सेलेब्स नए साल के स्वागत में डूबे हुए हैं। हालांकि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कुछ नियम बनाए गए हैं। हालांकि कुछ सेलेब्स विदेशों में नए साल का स्वागत करने के लिए चले गए हैं। वहीं कुछ घर में रहकर अपने हमसफर या परिवार के साथ पार्टी करने के मूड में हैं। हाल ही में दूल्हा बने विक्की कौशल (Vicky vicky kaushal) अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई पहुंच गए हैं। वो अपनी नई नवेली दुल्हन कैटरीना कैफ (katrina kaif) के साथ जश्न मनाएंगे। वहीं करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता कपूर को स्पॉट किया गया। आइए नीचे देखते हैं साल के अंतिम दिन कौन सेलेब्स कहां कैमरे में कैद हुआ....
 

Asianet Image

Katrina kaif और Vicky Kaushal ने बेहद रोमांटिक अंदाज में मनाया Christmas, एक दूसरे की आगोश में लिपटे आए नजर

Dec 25 2021, 10:43 PM IST

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शाही शादी के बाद अपने-अपने प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं। विक्की कौशल फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई के बाहर गए थे। लेकिन शादी के बाद पहला क्रिसमस(Christmas) मनाने के लिए वो मुंबई लौट आए। वो कैटरीना कैफ के साथ इस फेस्टिवल को एन्जॉय करते नजर आएं। इस मौके पर कपल ने अपने नए घर को बेहद ही खूबसूरत तरीके से डेकोरेट कर रखा था। विक्की ने जहां कैटरीना को प्यार की झप्पी देते हुए क्रिसमस विश किया। वहीं कैटरीना ने बेहद ही सुंदर क्रिसमस ट्री की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को विश किया। आइए देखते हैं न्यूली वेड कपल का क्रिसमस सेलिब्रेशन...

Asianet Image

Salman Khan-Katrina Kaif और इन स्टार्स की क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों ने किया हंगामा, इस मूवी ने गाड़े झंडे

Dec 24 2021, 04:08 PM IST

मुंबई. देश के हर बड़े त्योहार पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। इस मौके पर रिलीज होने वाली कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 83 रिलीज हुई। वहीं, ओटीटी पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), (Sara Ali Khan) और धनुष (Dhanush) की फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) रिलीज हुई। अब देखना है कि त्योहार पर रिलीज हुई इन फिल्मों को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। वैसे, फिल्म 83 के लिए ये बुरी खबर भी है कि फिल्म को रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। वैसे, आपको क्रिसमस पर रिलीज हुई अबतक की कुछ फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। नीचे पढ़े क्रिसमस के मैके पर रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की...

Asianet Image

मांग में सिंदूर और लाल चूड़े में दिखी Katrina Kaif, पति Vicky Kaushal संग यूं नजर नई नवेली दुल्हन

Dec 14 2021, 04:51 PM IST

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने मालदीव रवाना हो गए थे। मंगलवार को दोनों मुंबई लौटे। एयरपोर्ट से उनकी ढेर सारी फोटोज सामने आई है। इन फोटोज में नई नवेली दुल्हन कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने गुलाबी-चमकीला सूट कैरी कर रखा है। खुले बाल, मांग में सिंदूर और सुहाग का चूड़ा पहने कैटरीना स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ जोड़े। वहीं नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन को देखने भारी भीड़ भी जमा थी। आपको बता दें कि कपल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में सात फेरे लिए। फेरे लेने के बाद दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी से कई सारी फोटोज शेयर की थी। नीचे देखें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की फोटोज...
 

Asianet Image

हाथों में मेहंदी लगा Katrina Kaif ने लगाए ठुमके, Vicky Kaushal भी दुल्हनिया संग दिखे मस्ती के मूड में

Dec 12 2021, 03:23 PM IST

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर की थी, जिन्हें फैन्स के साथ सेलेब्स द्वारा लाइक किया गया। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। वहीं, कुछ मिनट पहले ही कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे विक्की कौशल के साथ जमकर ठुमके लगाता नजर आ रही है। फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा- मेहंदी ता सजदी ता नाचे सारा तबर। वहीं, विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वे भाई और दुल्हनिया के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। कपल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। नीचे देखें कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज...

Top Stories