• All
  • 49 NEWS
  • 113 PHOTOS
  • 4 VIDEOS
  • 15 WEBSTORIESS
181 Stories
Asianet Image

32 साल से नाम बदलकर गुमनाम जिंदगी गुजार रही Kareena Kapoor के चाचा की पहली हीरोइन, 2 बच्चों की है मां

मुंबई. 1983 में आई फिल्म एक जान है हम (Ek Jaan Hain Hum) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस दिव्या राणा (Divya Rana) अब गुमनाम जिंदगी गुजार रही है। इसी फिल्म करीना कपूर के चाचा राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) ने भी डेब्यू किया था, जिनकी कुछ महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई। दिव्या और राजीव दोनों की पहली ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद राज कपूर ने अपने बेटे का करियर संवारने के लिए 1985 में फिल्म राम तेरी गंगा मैली बनाई। इस फिल्म में राजीव और दिव्या के अलावा लीड रोल में मंदाकिनी थी। फिल्म तो सुपरहिट साबित हुई लेकिन सारी लाइमलाइट मंदाकिनी ले गई और रातोंरात सुपरस्टार बन गई। एक बार फिर दिव्या को निशाना हाथ लगी। बता दें कि राजीव कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। उनके भाई रणधीर कपूर और बहन रीमा जैन ने प्रॉपर्टी पर हक जमाया है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें राजीव और उनकी पत्नी आरती सबरवाल के बीच तलाक के कागज मांग रही है। इसके बाद ही फैसला सुनाया जाएगा। 

Top Stories