Kapil Sharma Photos -

42 Stories

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक एपिसोड के लिए करते है इतना चार्ज, नेटवर्थ जानकर रहे जाएंगे हैरान

Aug 03 2022, 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,Comedian Sunil Grover charges so much for one episode :कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का आज यानि 3 अगस्त को जन्मदिन है। सुनील अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए पूरी इंडस्ट्री विख्यात हैं। एक समय सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा की जान थे। उनके बिना शो के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ और ‘गुत्थी’ के किरदार में उनकी ज़बरदस्त कॉमेडी को लोग भूल ही नहीं सकते थे। ना केवल सीरियल्स बल्कि वो अपना जलवा बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी प्लेटफार्म तक दिखा चुके हैं। सुनील ग्रोवर अपनी इस अदायगी के लिए मोटी फीस भी वसूलते हैं।

'द कपिल शर्मा शो' को बंद कर मीका सिंह के स्वयंवर के लिए रवाना हुए कपिल, बोले- बहुत खर्च हो गया, बस एक ही डर है

May 14 2022, 05:26 PM IST
मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) एक बार फिर बंद होने जा रहा है। हाल ही में सेट पर शो के इस सीजन की रैपअप पार्टी होस्ट की गई, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दूसरी ओर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की कुछ फोटो भी सामने आई हैं, जिसमें वे प्राइवेट फ्लाइट से मीका सिंह (Mika Singh) के स्वयंवर बेस्मेंड शो में शामिल होने जोधपुर जाने की बात कर रहे है और कह रहे हैं कि उन्होंने बहुत खर्चा कर दिया है। नीचे स्लाइड्स में फोटोज के साथ जानिए आखिर क्यों बंद हो रहा 'द कपिल शर्मा शो' और क्या है मीका के स्वयंवर की सच्चाई...

खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं कपिल शर्मा की बीवी, गिन्नी की इस अदा पर मर मिटा था कॉमेडियन

Apr 02 2022, 11:35 AM IST
मुंबई। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) 41 साल के हो चुके हैं। 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए कपिल आज के वक्त में कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं। उनके कॉमेडी शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कपिल के शो में बड़े-बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं। वैसे, कपिले के शो में भले ही अब तक बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स आ चुके हैं, लेकिन खुद कपिल कभी अपनी पत्नी को शो में नहीं लाते हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। गिन्नी की इस अदा पर फिदा हो गए थे कपिल..

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की वो रोचक बातें जो नहीं जानते होंगे आप, जानिए कैसे आगे बढ़ा करियर का ग्राफ

Mar 16 2022, 02:26 PM IST
चंडीगढ़ : भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में उन्होंने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली और जनता को भरोसा दिया कि उनकी सरकार सभी के हित में काम करेगी। भगत सिंह के सपनों को पूरा करेगी। यह पहला मौका है, जब पंजाब के किसी सीएम ने राजभवन की बजाय चंडीगढ़ से बाहर शपथ लिया है। यहां तक पहुंचना भगवंत मान के लिए इतना आसान भी नहीं था। कभी कॉमेडियन बन सभी को गुदगुदाने वाले मान ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और उनसे जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जिन्हें शायद ही कोई जानता होगा। जानिए पंजाब के नए मुख्यमंत्री की रोचक बातें..