K.G.F: Chapter 2 Photos -

92 Stories

300 रु. लेकर हीरो बनने आए यश के पास आज है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, जानिए कहां से कितना कमाते हैं?

Jan 08 2023, 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'KGF' फ्रेंचाइजी के हीरो और रॉकी भाई (Rocky Bhai) के नाम से मशहूर रॉकस्टार यश (Yash) 37 साल के हो गए हैं। 8 जनवरी 1986 को जन्मे यश जब फिल्मों में करियर बना के उद्देश्य से बेंगलुरु पहुंचे थे, तब उनके पॉकेट में महज 300 रुपए थे। जी हां, खुद यश ने यह बात एक इंटरव्यू में बताई थी कि वे 300 रुपए लेकर घर से भागकर हीरो बनने आए थे और उनके घरवालों ने उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि वे हीरो बने बिना घर वापसी ना करें। यश ने पहले थिएटर, फिर टीवी और फिर कन्नड़ सिनेमा के स्टार बनने तक का सफ़र अपने दम पर किया है और आज वे इतनी संपत्ति के मालिक हैं कि कोई भी इसे देखकर हैरान रह सकता है। आइए आपको बताते हैं यश की संपत्ति के बारे में सबकुछ...

Hit मशीन हैं 'KGF Chapter 2' फेम यश, पिछले 12 साल में 14 फ़िल्में की, लेकिन एक भी फ्लॉप नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'KGF' फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में नजर आए रॉकस्टार यश (Yash) 37 साल के हो गए हैं। 8 जनवरी 1986 को उनका जन्म कर्णाटक के हसन जिले के भूवनहाली में हुआ था। यश आज फिल्मों में रॉस्टार के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। 2005 में उन्होंने टीवी शो 'नंद गोकुल' में काम किया था। इससे पहले तक वे थिएटर कर रहे थे। यश के फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2007 में हुई और तब से लेकर अब तक बीच में सिर्फ दो साल (2008 और 2009) उनके लिए फ्लॉप रहे। बाकी हर साल उन्होंने सफल फ़िल्में दी हैं। बीते 12 साल में उनकी 14 फ़िल्में आईं और ये सभी सफल रही है। आइए आपको बताते हैं यश के करियर ग्राफ के बारे में...

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली इन 15 फिल्मों में 1 भी आमिर-अक्षय की नहीं, TOP 5 से भी बॉलीवुड गायब

Jan 01 2023, 01:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. नया साल यानी 2023 (New Year 2023) शुरू हो गया है। इस साल मनोरंजन जगत में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस साल बॉक्स ऑफिस पर बिग बजट फिल्में धमाल मचाती नजर आएंगी। हालांकि, 2022 बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादा फिल्में फ्लॉप साबित हुई। लेकिन अगर इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 2022 काफी शानदार साबित हुआ। 2 मेगा ब्लॉकबस्टर केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) और आरआरआर ( RRR) ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। दोनों ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ के आसपास कारोबार किया। तीसरे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ( Avatar: The Way of Water) है, जिसने अब तक 374 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। 2022 में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 15 की लिस्ट में कंतारा, विक्रम, पोन्नियिन सेलवन 1 जैसी फिल्में शामिल हैं, हालांकि, इस लिस्ट में बॉलीवुड की सिर्फ 5 फिल्में ही है। आज आपको इस पैकेज में 2022 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, टॉप 15 की लिस्ट में साउथ का दबदबा है, पढ़ें नीचे...

Year Ender: 2022 में साउथ इंडियन सिनेमा ने बनाए ये 8 बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड को चटाई जमकर धूल

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 2022 में साउथ इंडियन फिल्मों का बोलबाला रहा। ना केवल इन फिल्मों ने जबर्दस्त कमाई की, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनाए। फिर चाहे वर्ल्डवाइड कमाई की बात हो, सबसे ज्यादा प्रॉफिट उठाने की बात या फिर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने की बात हो, लगभग हर मामले में साउथ इंडियन फिल्मों का दबदबा रहा है। खास बात यह है कि हिंदी फ़िल्में इस बार साउथ इंडियन सिनेमा के आगे पानी मांगती नजर आई हैं। आइए आपको बताते हैं साउथ इंडियन सिनेमा के उन 8 रिकॉर्ड के बारे में, जो इस साल बॉक्स ऑफिस पर बने हैं या जिन्हें साउथ की फिल्मों ने तोड़ दिया है....

RRR-KGF 2 ने 2022 में BOX OFFICE पर खूब किया गदर, साउथ की इन 8 फिल्मों ने की तगड़ी कमाई

Dec 16 2022, 07:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 में मनोरंजन जगत में बहुत कुछ देखने को मिला। सालभर में रिलीज हुई फिल्मों में कई हिट रही तो कई फ्लॉप। बॉलीवुड के लिए ये साल अच्छा नहीं लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2022 काफी शानदार रहा। साउथ फिल्मों ने सालभर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाकर रखा और तगड़ी कमाई भी की। वहीं, साउथ की 2 फिल्में केजीएफ 2 (KGF 2) और आरआरआर (RRR) ने तो जमकर धमाल मचाया। इन दिनों ही फिल्मों की कमाई का आंकड़ा अभी तक कोई भी फिल्म पार नहीं कर पाई। आज आपको इस पैकेज में 2022 में आई साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया, नीचे पढ़ें इन फिल्मों का बजट कितना था और बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की...

KGF 2 से इस मामले में पीछे रह गई 1900 Cr की ये फिल्म, पर RRR-ब्रह्मास्त्र को BOX OFFICE पर पछाड़ा

Dec 19 2022, 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर जैम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वाटर (Avatar: The Way of Water) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार जलवा दिखा रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड लगभग 133 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सिर चकरा जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 3,598 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे, आपको बता दें कि अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर तरीके से कमाई कर रही है, लेकिन पहले वीकेंड की कमाई के मामले में अभी भी अवतार 2 साउथ स्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। बता दें कि केजीएफ 2 ने पहले वीकेंड 193.99 करोड़ का बिजनेस किया था। आपको बताते हैं इस साल वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों और कमाई के बारे में...

सबसे कमाऊ फिल्म देने में चौथे नंबर पर रही बॉलीवुड, ऐसा है देश की 9 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड दुनिया की सबसे मशहूर फिल्म इंडस्ट्रीज में से एक है। यहां की फ़िल्में इंटरनेशनल लेवल पर भी कमाल करती हैं। लेकिन अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (Box Office) इंडियन फिल्मों के लिहाज से सिर्फ बॉलीवुड यानी हिंदी सिनेमा के बारे में नहीं रह गया है। कई रीजनल और अन्य भाषाओं की फ़िल्में भी दुनियाभर में खूब देखी जा रही हैं और इनमें से कई फ़िल्में कमाई के झंडे भी गाढ़ रही हैं और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। ईयर एंडर-2022 (Year Ender 2022) के तहत हम आपको देश की 9 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज की इस साल की उस टॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो कमाई के मामले में सबसे आगे रही। इस लिस्ट के हिसाब से बॉलीवुड का नंबर चौथा है। नजर डालिए सभी इंडस्ट्रीज की टॉप फिल्म पर...

KGF 2 ने 2022 में एडवांस बुकिंग मामले में बॉलीवुड की 7 फिल्मों को पछाड़ा, जानें लिस्ट में कौन-कौन

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में बॉलीवुड की कई फिल्मों ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। हालांकि, कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी तो कुछ फिल्मों को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज भी देखा गया। इन फिल्मों के प्रति दर्शकों के उत्साह का अंदाजा फिल्मों के टिकिटों की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि इस साल साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) का क्रेज सबसे ज्यादा और यही वजह है कि इस फिल्म की टिकिटों की एडवांस बुकिंग भी सबसे ज्यादा रही। इस साल केजीएफ 2 के एडवांस ने 4.11 लाख टिकिट बिके। आज आपको इस पैकेज में उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके टिकिटों की बिक्री एडवांस में सबसे ज्यादा हुई, पढ़ें नीचे...

Year Ender 2022: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं 10 इंडियन फ़िल्में, यहां भी साउथ बॉलीवुड पर भारी

Dec 07 2022, 10:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कई फ़िल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉलीवुड की ज्यादातर फ़िल्में फ्लॉप रहीं। दबदबा रहा साउथ इंडियन फिल्मों का। ऐसा सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं हुआ है, बल्कि गूगल सर्च में भी साउथ इंडियन फ़िल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ी है। यह बात अलग है कि सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म बॉलीवुड की बनी है, लेकिन जब टॉप 10 की बात आती है तो यहां बॉलीवुड फ़िसड्डी नजर आता है। बुधवार को गूगल इंडिया ने सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट जारी की है। आइए आपको बताते हैं कि टॉप 10 में कौन-कौन सी फ़िल्में शामिल हैं...