Janmashtami 2022: दुनिया में कहां-कहां हैं कान्हा के भव्य मंदिर, जानें क्या है इनकी खासियत
Aug 18 2022, 09:31 PM ISTJanmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Janmashtami 2022) इस बार 18 और 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। हालांकि, उदयातिथि में पर्व ज्यादा शुभ माना गया है, इसलिए ज्यादातर लोग जन्माष्टमी 19 अगस्त को ही मना रहे हैं। भारत के साथ ही पूरी दुनिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहती है। फिर चाहे अमेरिका हो या ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड हो या साउथ अफ्रीका। दुनियाभर में भगवान कृष्ण के भव्य मंदिर मौजूद हैं, जहां हजारों श्रद्धालु कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर हम बता रहे हैं दुनिया के 5 मशहूर कृष्ण मंदिरों के बारे में।