चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग के लिए तैयार है। 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर मॉड्यूल की चांद पर लैंडिंग होगी। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ESA भी ISRO का साथ दे रही हैं।
इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई ने बताया है कि चंद्रयान-तीन (Chandrayaan-3) की लैंडिंग इस बात पर निर्भर करती है कि लैंडर और चांद के सतह की स्थिति कैसी है। सबकुछ ठीक नहीं रहा तो इसे 27 अगस्त तक टाला जा सकता है।
भारत को अपने मून मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) से सहयोग मिल रहा है। इससे इसरो को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की निगरानी में मदद रही है।
चंद्रयान-3 मिशन के लिए 17 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन इसरो के साइंटिस्ट चंद्रयान-3 के लैंडर रोवर से प्रोपल्शन को अलग कर देंगे। अभी तक चंद्रयान-3 के कुल 4 चरण पूर हो चुके हैं।
इसरो ने भारत के मिशन मून की इस सफलता के बारे में बताया कि तीसरे चंद्र मिशन के लिए भेजे गए चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा की आर्बिट में स्थापित कर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, बुधवार को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के माध्यम से किया गया। इस टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर के साथ भारतीय प्राइवेट सेक्टर ने देश के स्पेस सेक्टर में प्रवेश कर लिया है।
ISRO का रॉकेट PSLV-C56 लॉन्च हो गया है। यह अपने साथ सात विदेशी सैटेलाइट अंतरिक्ष में ले गया। इसका मुख्य पेलोड DS-SAR उपग्रह है। इसे सिंगापुर की रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी और एसटी इंजीनियरिंग ने मिलकर बनाया है।
स्पेसक्राफ्ट बिल्कुल सही तरीके से काम कर रहा है। किसी प्रकार की कोई इशू रिपोर्ट नहीं की गई है। आर्बिट चेंज करने के लिए अगली फायरिंग अब मंगलवार को 2 से 3 बजे की बीच में किया जाना है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) तक, हम आपके लिए इस सप्ताह उपलब्ध सरकारी नौकरी के लिए होने वाली भर्तियों की लिस्ट लेकर आए हैं।
Chandrayaan 3. चंद्रयान-3 चंद्रमा की यात्रा के लिए निकल चुका है। बता दें कि चंद्रयान को धरती से चांद तक पहुंचने में करीब 42 दिन लगेंगे। चंद्रयान की लॉन्चिंग के मौके पर अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी।