वीडियो डेस्क। रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनीतिक तक ने शिरकत की।