• All
  • 124 NEWS
  • 13 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
  • 23 WEBSTORIESS
169 Stories
Asianet Image

ये गजब है: इंडोनेशिया में हिंदू भगवान गरुण की शरण में G20 Summit, जानिए क्यों चुना गया GWK पार्क?

Nov 15 2022, 09:39 AM IST

बाली(Bali-Indonesia). यह वाकई दुनिया को चकित करने वाली खबर हो सकती है कि इंडोनेशिया में हो रहे 17वें समूह 20 (जी20) शिखर सम्मेलन(G20-Summit) के लिए जिन आयोजन स्थलों को सिलेक्ट किया गया, उनमें एक बाली स्थित गरुण विष्णु केनकाना पार्क(Garuda Wisnu Kencana-GWK-park) भी है। इंडोनेशिया की कुल आबादी का 2 प्रतिशत हिंदू हैं। लेकिन ताज्जुब होगा कि बाली द्वीप पर यह जनसंख्या 90 प्रतिशत है। बता दें कि गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा जाता है। भगवान गरुड़ को विनायक, गरुत्मत्, तार्क्ष्य, वैनतेय, नागान्तक, विष्णुरथ, खगेश्वर, सुपर्ण और पन्नगाशन नाम से भी जाना जाता है। गरुड़ को हिन्दू धर्म के साथ ही बौद्ध धर्म में भी महत्वपूर्ण पक्षी माना गया है। बौद्ध ग्रंथों में इन्हें सुपर्ण (अच्छे पंख वाला) कहा जाता है। आइए जानते हैं गरुण पार्क के बारे में....

Top Stories