Asianet Image

PM Modi Diwali with Soldiers हाथों से खिलाई मिठाई, 10 फोटोज देखिए प्रधानमंत्री का साथ पाकर जोश से भर उठे जवान

Nov 04 2021, 02:12 PM IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) इस बार भी सेना के जवानों के बीच अपनी दिवाली (Diwali) मना रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी चौथी बार जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे हैं। नौशेरा (Naushera) पहुंचे मोदी जवानों संग दीपावली मनाकर बोले कि मैं यहां प्रधानमंत्री की तरह नहीं बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में आपके बीच आया हूं। सीमा पार के षडयंत्र की वजह से पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी गतिविधियों के बाद पीएम मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण है। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में सीआरपीएफ (CRPF) के कई जवान शहीद भी हो चुके हैं। सेना के जवानों की हौसलाआफजाई करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने हर दिवाली सीमा पर तैनात जवानों के बीच आने का संकल्प ले चुका हूं। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी की वह बातें जो दीपावली पर सैनिकों से साझा किया। 

Asianet Image

PM Modi पहुंचे Naushera, भारतीय सीमा पर जवानों के साथ मनाई Diwali, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

Nov 04 2021, 11:35 AM IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) इस बार भी सेना के जवानों के बीच अपनी दिवाली (Diwali) मनाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी चौथी बार जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे हैं। नौशेरा (Naushera) पहुंचे मोदी जवानों के साथ दीपावली मनाकर उनकी हौसला आफजाई करने के साथ सीमा पार कड़ा संदेश भी देंगे। सीमा पार के षडयंत्र की वजह से पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी गतिविधियों के बाद पीएम मोदी की यह पहली यात्रा है। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में सीआरपीएफ (CRPF) के कई जवान शहीद भी हो चुके हैं। आईए जानते हैं पीएम मोदी की सेना के साथ दिवाली मनाने की परंपरा की विशेष बातें। 

Asianet Image

Diwali 2021: गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट के भोग में जरूर शामिल करें ये सब्जियां, मां अन्नपूर्णा हो जाएगी खुश

Nov 04 2021, 10:51 AM IST

फूड डेस्क : 5 दिनों तक चलने वाले महापर्व दिवाली (Diwali 2021) के अगले दिन गोवर्धन (govardhan puja) की पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट (annakoot) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गोबर के उपले से भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा की जाती है। साथ ही 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इस दिन अन्नकूट की सब्जी बनती है, जिसे सारी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं अन्नकूट बनाने की विधि। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
आलू – 4
बैगन – 3-5 
1 छोटी फूल गोभी 
सेम – 200 ग्राम 
सैगरी – 200 ग्राम 
गाजर – 2
मूली – 2
टिन्डे – 4
अरबी – 1
भिन्डी – 12-14
परवल – 4-6
शिमला मिर्च – 2
लौकी – 6 इंच का टुकड़ा
कच्चा केला – 2
कद्दू – छोटा सा टुकडा
टमाटर – 4 -5 
अदरक – 4 इंच लम्बा टुकड़ा
हरी मिर्च – 4-6
हरी मैथी – कटी हुई एक छोटी कटोरी
तेल – 6-8 टेबल स्पून
हींग – 4-6 पिंच
जीरा – दो छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – दो छोटी चम्मच
धनियां पाउडर -4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च – 3/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – एक छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनियां

Asianet Image

Diwali 2021: दीपावली पर चतुर्ग्रही योग में करें राशि अनुसार ये उपाय, बचे रहेंगे धन हानि से और घर आएंगी खुशियां

Nov 04 2021, 10:22 AM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार कार्तिक अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2021) पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 4 नवंबर, गुरुवार को है। ज्योतिष की दृष्टि से भी ये दिन बहुत ही खास है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस बार दीपावली (Diwali 2021) पर तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यानी इस दिन बुध, सूर्य, मंगल और चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे। ये योग शुभ फल प्रदान करने वाला है। इस शुभ योग में यदि राशि अनुसार कुछ आसान उपाय किए जाएं तो आपकी परेशनियां कम हो सकती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…

Asianet Image

Diwali 2021: Amitabh Bachchan की पार्टी में छा गई थी Nita Ambani, लाल लहंगे में Aishwarya Rai ने लूटी महफिल

Nov 03 2021, 05:19 PM IST

मुंबई. देश-दुनिया में दिवाली (Diwali 2021) जोर-शोर से मनाई जा रही है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी इस मौके पर एन्जॉय करते नजर आते हैं। सभी सेलेब्स इस मौके पर अपने-अपने घरों को रोशन करते हैं। हालांकि, पिछले दो साल से कोरोना (Corona) महामारी के चलते दिवाली का जश्न फीका ही रहा है। कोविड के दौरान किसी भी सेलेब्स ने बड़े लेवल पर दिवाली पार्टी नहीं दी। इसी बीच खबर है कि इस बार भी बॉलीवुड में दिवाली पार्टी फीकी ही रहने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दो साल पहले दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े करीब-करीब सभी सेलेब्स शामिल है। दिवाली के मौके पर आपको बिग बी की इस ग्रैंड पार्टी की कुछ फोटोज दिखाने  जा रहे हैं...

Asianet Image

Diwali 2021: कहीं होती है गाय की पूजा तो कहीं रामलीला, भारत के अलावा इन देशों में मनाई जाती है दिवाली

Nov 03 2021, 02:13 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. दीपावली (Diwali 2021) का पर्व भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।  दिवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है। हालांकि उनका तरीका कुछ अलग होता है। 5 दिनों के इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज तक दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान लोगों से गले मिलकर उन्हें दीपावली की बधाई दी जाती है और एक-दूसरे का मुंह मीठा किया जाता है। आइए जानते हैं भारत के अलावा वो कौन से देश हैं, जहां दिवाली मनाई जाती है।

Top Stories